फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now meritorious students will get gifts with delivery code.

Chamba News: अब मेधावियों को डिलीवरी कोड के साथ मिलेगा उपहार

Mon, 25 May 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 25 May 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Now meritorious students will get gifts with delivery code.
उच्च शिक्षा विभाग ने जिले के 533 मेधावियों को वितरित किए वाउचर
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने वाउचर के जरिये खरीदे लैपटॉप और अन्य गैजेट्स
वाउचार से 16 हजार रुपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप मिली : महाजन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के मेधावियों को जल्द डिलीवरी कोड के जरिये बोर्ड कक्षाओं में अव्वल रहने का उपहार मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने 533 मेधावियों को रिडंप्ससन वाउचर वितरित कर दिए हैं।
रिडंप्सन वाउचर के जरिये मेधावी विद्यार्थियों ने लैपटॉप और अन्य गैजेट्स खरीदे हैं। इसकी खरीद पर 16 हजार रुपये की राशि सरकार की ओर से वाउचर के जरिये मेधावियों को प्रोत्साहन के तौर पर दी गई है। अब कंपनी की ओर से यह सामान डिलीवरी कोड के जरिये मेधावियों तक पहुंचाया जाएगा। सरकार की ओर से इस तरह की पहल करने का उद्देश्य मेधावियों को सम्मान देना है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस बार सरकार ने जिले के तीन शैक्षणिक सत्रों के मेधावियों को एक मुश्त सम्मानित किया है। 533 मेधावियों को सरकार की ओर से रिडंप्सन वाउचर दिए गए हैं। मेधावियों ने अपनी पसंद की चीजें खरीदी हैं। इसके तहत 16 हजार रुपये सरकार की ओर से वाउचर के जरिये दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने बताया कि 533 रिडंप्सन वाउचर जिले को मिले थे। उन्होंने कहा कि सभी वितरित कर दिए गए हैं। अब विद्यार्थियों को उनके पसंदीदा चीज की डिलीवरी होगी। इसके लिए कोड अहम रहेगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed