{"_id":"660a6d16be3c2aa55f091b3c","slug":"now-hrtc-bus-broke-down-near-haripur-chamba-news-c-88-1-ssml1004-121612-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अब हरिपुर के पास खराब हो गई एचआरटीसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अब हरिपुर के पास खराब हो गई एचआरटीसी बस
Mon, 01 Apr 2024 01:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:45 PM IST
विज्ञापन
अब हरिपुर के पास खराब हो गई एचआरटीसी बस
बस के खराब होने के कारण यात्रियों को पेश आई दिक्कतें
सूचना मिलने पर न्यू बस स्टैंड से भेजी गई दूसरी बस
चंबा। जिले में परिवहन निगम की बसें आए दिन खराब हो रही हैं। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों घूम जंजला मार्ग पर बस खराब हो गई थी। शनिवार को चंबा से सिढ़कुंड रूट पर दौड़ी निगम की बस हरिपुर के समीप खराब हो गई। बस में करीब तीस यात्री सवार थे। इसके बाद न्यू बस स्टैंड चंबा से दूसरी बस भेजी गई। इसके बाद यात्री गंतव्य तक पहुंचे। यात्रियों में सुरेंद्र कुमार, अमित कुमार, राकेश कुमार, सुनील कुमार, शक्ति प्रसाद और सुरेंद्र कुमार ने कहा कि निगम की बस सेवा पटरी से उतरती जा रही है। बताया कि बार-बार बसें खराब हो रही हैं। इस कारण वे देरी से अपने गंतव्यों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने निगम प्रबंध से मांग की है कि खराब बसों को रूट पर ना भेजा जाए। आरएम चंबा शुगल सिंह ने कहा कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि दूसरी बस तुरंत भेज दी गई। संवाद
--