{"_id":"6329f8a5994f8e7a3f6c7efa","slug":"now-house-tax-will-have-to-be-paid-according-to-square-meter-in-the-city-chamba-news-sml4223689190","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अब वर्ग मीटर के हिसाब देना होगा हाउस टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अब वर्ग मीटर के हिसाब देना होगा हाउस टैक्स
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा में नई हाउस टैक्स की दरें जल्द लागू होंगी। नगर परिषद ने अब इसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया है। साथ ही समस्त औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं। अब तक नगर परिषद गृह मालिकों से अनुमानित टैक्स वसूलती रही है। इसके दाम पांच सौ से लेकर पचास हजार रुपये तक तय किए गए थे। नगर परिषद की ओर से अब सैटेलाइट से सर्वे करवाया गया है। घर-घर जाकर जगह की पैमाइश की गई है। नगर परिषद प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से अब हाउस टैक्स वसूलेगी।
जानकारी के मुताबिक एक वर्ग मीटर के रेट 10 से 12 रुपये तय किए गए हैं। इसके तहत अगर किसी का मकान एक सौ वर्ग मीटर में बना है तो उसका हाउस टैक्स 1000 से लेकर 1200 रुपये तक बनेगा और नगर परिषद इसी के तहत हाउस टैक्स वसूलेगी। बैठक में भी इन दामों को लेकर मुहर भी लग चुकी है। आगामी माह के पहले सप्ताह इन दरों को लागू करने की योजना बनाई जा रही है। गौरतलब है कि दिल्ली की कंपनी ने इसके लिए सर्वे किया था। जनवरी 2022 में नगर परिषद की ओर से इसे लागू करने की योजना बनाई गई लेकिन लोगों को नया सिस्टम समझ नहीं आया और नगर परिषद की ओर से वार्ड वार सभाओं का आयोजन किया गया, जिनमें लोगों को जागरूक किया गया। अब नए दामों के तहत लोगों से हाउस टैक्स वसूला जाएगा।
11 वार्डों में 4,000 से अधिक घर
नगर परिषद चंबा के तहत वार्ड हरदासपुरा, सुल्तानपुर, धड़ोग, कसाकड़ा, चौगान, हटनाला, सपड़ी, सुराड़ा, चौंतड़ा, जनसाली और जुलाहकड़ी में 4,000 से अधिक घर हैं। इनसे नगर परिषद हाउस टैक्स वसूल रही है।
विज्ञापन
नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नई दरें निर्धारित कर दी गई हैं। दस से बारह रुपये प्रति वर्ग मीटर हाउस टैक्स लिया जाएगा।