{"_id":"66b3a30c6b3389242c0a5955","slug":"now-date-feast-will-be-served-to-students-in-schools-chamba-news-c-88-1-ssml1004-130551-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अब स्कूलों में विद्यार्थियों को परोसा जाएगा तिथि भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अब स्कूलों में विद्यार्थियों को परोसा जाएगा तिथि भोज
Wed, 07 Aug 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 07 Aug 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले में सरकारी स्कूलों से पलायन कर रहे विद्यार्थियों को फिर से विद्यालयों में पहुंचाकर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करवाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है।
केंद्र सरकार और शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत तिथि भोज को आरंभ किया गया है। इस योजना के जरिये विद्यार्थियों को कुपोषण से मुक्ति दिलवाना और पूर्ण रूप से न्यूट्रीशियन युक्त भोजन करवाना है। तिथि भोज के तहत किसी भी विशेष तिथि पर कोई भी समाजसेवी, समाजसेवी संस्था, पंचायत प्रतिनिधि, अन्नदाता, स्कूल अध्यापक या समाज का कोई भी व्यक्ति जो पुण्य कमाना चाहता है, वह इस तिथि भोजन के तहत अपना योगदान से सकता है। बशर्ते कि उसे एक या दो दिन पहले संस्थान के मुखिया से संपर्क कर तिथि निर्धारित करनी होगी। साथ ही विद्यालय में खाद्य सामग्री उपलब्ध करवानी होगी। इसके बाद निर्धारित तिथि पर यह कार्यक्रम विद्यालय के मुखिया की देखरेख में होगा।
जिले में कुल 1668 सरकारी विद्यालय हैं। इनमें 1181 प्राथमिक विद्यालय, 288 माध्यमिक विद्यालय, 95 उच्च और 165 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं हैं। यहां पर हजारों की संख्या में विद्यार्थी प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा अर्जित कर रहे हैं। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या को लेकर शिक्षा विभाग की चिंताएं बढ़ चुकी हैं। ऐसे में विद्यालयों से पलायन करने वाले विद्यार्थियों को पुन: विद्यालय पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार और शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत तिथि भोज स्कीम को आरंभ किया गया है। इसके तहत विद्यालयों में कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से जन्मोत्सव, वैवाहिक उत्सव, किसी भी पर्व, त्योहार या अन्य प्रकार के समारोह के तहत विद्यार्थियों के लिए न्यूट्रीशियन युक्त भोजन करवा सकता है।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञान चंद ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों से पलायन कर रहे विद्यार्थियों को फिर से विद्यालयों में पहुंचाने और उन्हें न्यूट्रीशियन युक्त भोजन प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत तिथि भोज आरंभ की गई है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से विद्यालय प्रभारी से मिलकर एक तिथि निर्धारित कर विद्यार्थियों को भोजन करवा सकता हैं।