{"_id":"64e3a02819ce2da3810f00a6","slug":"now-anonymous-complaint-of-illegal-cutting-in-chilli-one-beet-chamba-news-c-88-1-ssml1006-5678-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अब चिल्ली वन बीट में अवैध कटान की गुमनाम शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अब चिल्ली वन बीट में अवैध कटान की गुमनाम शिकायत
Mon, 21 Aug 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
चंबा। वन मंडल चुराह में अवैध कटान को लेकर गुमनाम शिकायतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार वन मंडल की चिल्ली वन बीट में अवैध कटान होने की गुमनाम शिकायत विभाग के पास पहुंची है। शिकायत मिलते ही वन मंडलाधिकारी ने जांच करने के लिए टीम का भी गठन कर दिया है। साथ में स्वयं जाकर भी चिल्ली के जंगलों का औचक निरीक्षण करने का फैसला लिया है। इसमें जंगल में बारीकी से जांच पड़ताल की जाएगी। इसमें जहां अवैध कटान की जांच होगी तो वहीं टीडी के तहत मंजूर पेड़ों के कटान को लेकर भी जांच हो सकती है क्योंकि, अभी तक विभागीय जांच में टीडी के तहत गलत पेड़ों के कटान का मामला अन्य जंगलों में सामने आया है। इसके चलते वन मंडल अपने अन्य जंगलों में भी टीडी के तहत हुए पेड़ों के कटान की जांच करवा सकता है। ऐसा होने पर वन विभाग के कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
कुछ दिन पहले विभाग के पास गुमनाम शिकायत पहुंची कि खैरना और चुंडी जंगल में भारी मात्रा में अवैध कटान हुआ है। जब विभाग ने इस गुमनाम शिकायत पर जांच की तो इसमें पाया कि जंगल में टीडी के तहत मंजूर पेड़ों के बजाय दूसरे पेड़ों का अवैध रूप से कटान किया गया है। इसको लेकर विभाग ने अपने आठ कर्मचारियों को भी नोटिस जारी कर दिया है। इसका जवाब विभागीय कर्मचारियों को 15 दिन के भीतर देना होगा अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है। पहले विभाग के पास अवैध कटान की लिखित शिकायतें पहुंचती थीं लेकिन, अब विभाग के पास गुमनाम शिकायतें पहुंच रही हैं। इन शिकायतों की सत्यता का पता करने के लिए विभाग को जंगल खंगालने पड़ रहे हैं।
वन मंडलाधिकारी चुराह सुशील गुलेरिया ने बताया कि वन बीट चिल्ली में अवैध कटान को लेकर गुमनाम शिकायत विभाग के पास पहुंची है। इस शिकायत की सत्यता का पता लगाने के लिए जंगल में जांच की जा रही है। यदि जंगल में अवैध कटान पाया गया तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।