फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now, a bus has broken down on the Khairi-Banikhet-Rangar route.

Chamba News: अब खैरी-बनीखेत-रंगड़ रूट पर खराब हुई बस

Mon, 13 Jul 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 13 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Now, a bus has broken down on the Khairi-Banikhet-Rangar route.
40 यात्री रहे परेशान, दूसरे वाहनों में लिफ्ट लेकर गंतव्य तक पहुंचे यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। खैरी से बनीखेत होते हुए रंगड़ रूट पर चलने वाली परिवहन निगम की बस सोमवार सुबह बीच रास्ते में खराब हो गई। बस खैरी से निर्धारित समय पर रवाना हुई। करीब 15 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद खिरड़ी के पास खराब हो गई। बस में सवार करीब 40 यात्रियों के साथ-साथ प्रतिदिन इस रूट पर सफर करने वाले स्कूली विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और दिहाड़ीदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बस खराब होने से विद्यार्थी समय पर विद्यालय नहीं पहुंच सके। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य वाहनों में लिफ्ट लेकर जाना पड़ा। बस के बनीखेत नहीं पहुंचने का असर आगे के रंगड़ रूट पर भी पड़ा। बनीखेत से रंगड़ की ओर जाने वाले यात्री लंबे समय तक बस का इंतजार करते रहे लेकिन बस नहीं पहुंची।
विज्ञापन


रमेश कुमार, राजकुमार, अनमोल, उत्तम चंद, मनोहर लाल, मुकेश कुमार, रविंद्र सिंह और होशियार सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि इस रूट पर बसों के बीच रास्ते में खराब होने की समस्या नई नहीं है। आए दिन इस रूट पर चलने वाली बस किसी न किसी तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में रुक जाती है। उन्होंने बताया कि रंगड़, धार, मझधार, बगदार, ढलान, खूं, बासा, ढलोग, बडेरू और धारद सहित कई गांवों के लोग इस बस सेवा पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में बस सेवा के बाधित होने से पूरे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उधर, डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि वे जिले से बाहर हैं। मामला ध्यान में आया है। बस किस कारण रूट पर नहीं गई, इसकी जांच करवाई जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed