फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   November came to an end, wheat sowing could not be done

Chamba News: नवंबर खत्म होने को आया, नहीं हो पाई गेहूं की बिजाई

Sun, 24 Nov 2024 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 24 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
November came to an end, wheat sowing could not be done
सूखे पड़े खेत।स्त्रोत जागरूक पाठक
चंबा। जिला चंबा में लंबे समय से बारिश न होने से किसानों की मुश्किलें बढ़तीं जा रही हैं। एक तरफ जहां नवंबर खत्म होने को है तो वहीं, दूसरी तरफ बारिश का नामोनिशान तक नहीं है। जानकारी के अनुसार पिछले करीब दो माह से जिले में बारिश की एक भी बूंद नहीं बरसी है।
विज्ञापन

बारिश न होने से गेहूं बिजाई में लगातार देरी हो रही है। अगर ऐसा ही हाल रहा, तो किसान इस बार गेहूं की बिजाई से भी वंचित रह जाएंगे। क्योंकि यहां पर सिंचाई की सुविधाएं नाममात्र हैं और ज्यादातर किसान बारिश पर ही निर्भर हैं। ऐसे में किसानों के पास बारिश का इंतजार करने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन

किसान राकेश कुमार, अमित कुमार, रोशन लाल, रणवीर सिंह, टेक चंद, राकेश कुमार, लोकी नंद, अमरेश कुमार, सोनू कुमार और राज कुमार का कहना है कि जिले में बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में गेहूं की बिजाई का कार्य लटक गया है। नवंबर के पहले सप्ताह में गेहूं की बिजाई वे हर साल करते रहे हैं। लेकिन इस बार बारिश न होने से गेहूं की बिजाई में भी देरी हो रही है। कुल मिलाकर बारिश न होने से किसानों की दिक्कतें बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed