{"_id":"6aef4e4a46ed3a5fca0cae1e","slug":"notification-to-set-retirement-age-at-60-should-be-issued-soon-federation-chamba-news-c-88-1-ssml1006-202378-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष करने की अधिसूचना जल्द जारी हो : महासंघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष करने की अधिसूचना जल्द जारी हो : महासंघ
Sat, 07 Nov 2026 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 07 Nov 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ ने सीएम से उठाईं चार मांगें, जलवाहकों के नियमितीकरण और पेंशन राहत का भी आग्रह
विधवा और दिव्यांग कर्मियों को पेंशन में राहत और पदोन्नत एलए की सूची जल्द जारी करने की भी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सेवा अवधि पूरी करने के बावजूद नियमितीकरण का इंतजार, सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की मांग और पेंशन से वंचित रह जाने की चिंता। शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने इन मुद्दों पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पत्र भेजकर चार मांगों के समाधान की गुहार लगाई है। महासंघ ने ओपीएस बहाली के फैसले के लिए सरकार का आभार भी जताया।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ शिक्षा विभाग चंबा के जिला अध्यक्ष रमेश चंद ने बताया कि उच्च न्यायालय के फैसले के अनुरूप कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की अधिसूचना जारी की जाए। महासंघ ने निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर चुके शिक्षा विभाग के जलवाहकों और दिहाड़ीदार कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश देने की मांग भी उठाई है।
महासंघ ने विधवा और दिव्यांग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पेंशन मामलों में विशेष राहत देने का आग्रह किया है। रमेश चंद के अनुसार कुछ कर्मचारी दस वर्ष की निर्धारित सेवा पूरी नहीं कर पाने के कारण पेंशन लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे कर्मचारियों की पूर्व सेवा अवधि जोड़कर उन्हें पेंशन योजना के दायरे में लाने की मांग की गई है। चौथी मांग चतुर्थ श्रेणी से पदोन्नत होकर लैब अटेंडेंट (एलए) बनने वाले कर्मचारियों की सूची जल्द जारी करने की है। महासंघ ने मुख्यमंत्री से इन मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है।
विज्ञापन
--