फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Notices will be issued to 70 people who set up street stalls without permission.

Chamba News: बिना अनुमति रेहड़ी-फड़ियां लगाने वाले 70 लोगों को जारी होंगे नोटिस

Thu, 18 Dec 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 18 Dec 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Notices will be issued to 70 people who set up street stalls without permission.
चंबा। शहर में बिना अनुमति रेहड़ी-फड़ियां लगाकर सार्वजनिक रास्ता रोकने वाले 70 लोगों को प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे। वीरवार को एसडीएम प्रियांशु खाती की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने निरीक्षण किया। इसमें नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल, कनिष्ठ अभियंता नीतिका समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

पूरे शहर का निरीक्षण करने के बाद टीम ने 70 लोगों को चिह्नित किया है, जो बिना अनुमति के शहर में रेहड़ी-फड़ी लगाकर लोगों के लिए बांधा का कारण बने हुए हैं। साथ ही इससे यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह से चरममा रही है। जिला प्रशासन ने अब बिना अनुमति के अपनी दुकानदारी सजाने वालों को नोटिस जारी करने को निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा की ओर से अमूमन 100 रेहड़ी-फड़ी धारकों को लाइसेंस जारी किए गए हैं। बावजूद इसके शहर की सड़कें दिन-प्रति दिन सिकुड़ती जा रही है। इसकी मुख्य वजह बिना अनुमति के ही सड़कों पर अपनी दुकानदार सजाने वाले रेहड़ी और फड़ी धारक है। शहर के प्रबुद्ध जन भी कई बार जिला प्रशासन, नप चंबा को इस बारे अवगत करवा चुके हैं। बावजूद इसके जमीनी स्तर पर कार्रवाई न होने से प्रबद्धजन प्रशासन और नप चंबा की कार्यप्रणाली पर अंगुली उठाने लगे हैं। ऐसे में अब प्रशासन के आदेशानुसार नप चंबा की टीम फील्ड में उतर चुकी है। इसी क्रम में एसडीएम चंबा की अगुवाई में नप चंबा के अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने शहर का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के मुताबिक बिना अनुमति रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों पर अब सख्ती से चाबुक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना अनुमति के रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के खिलाफ पहुंची शिकायतों के आधार पर शहर में उनकी अगुवाई में नप चंबा की टीम ने संयुक्त निरीक्षण किया है। टीम ने 70 के करीब लोगों को बिना अनुमति के अपनी दुकानदारी सजाते हुए पाया है। इन लोगाें को नोटिस जारी किया जाएंगे। नोटिस के बाद भी ये नहीं हटते है तो सामान जब्तकर उन्हें हटाया जाएगा। प्रियांशु खाती, एसडीएम चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed