{"_id":"612d0ba58ebc3e79de062677","slug":"notice-to-jbt-chamba-news-sml3821381123","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से गायब जेबीटी शिक्षक को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से गायब जेबीटी शिक्षक को नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला भवला में तैनात जेबीटी अध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के जरिये शिक्षा विभाग ने शिक्षक से स्कूल से नदारद रहने का करण पूछा है। सात दिन के भीतर शिक्षक को अपना जवाब विभाग के कार्यालय में भेजना होगा। जवाब संतुष्टि भरा न होने की सूरत में शिक्षक के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई का प्रावधान रहेगा।
जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को जिला उप शिक्षा अधिकारी को दूरभाष से स्कूल में अध्यापक के गायब होने शिकायत मिली। शिकायत के बाद जिला उप शिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार स्कूल में निरीक्षण के लिए पहुंचे, जहां सुबह साढ़े दस बजे उन्हें स्कूल में ताला लटका हुआ मिला। मिड-डे मील वर्कर ने स्कूल का ताला खोला। उसके बाद केंद्रीय मुख्य शिक्षक को स्कूल में बुलाया गया, जहां स्कूल का रिकॉर्ड जांचा गया। इस दौरान पाया गया कि यह शिक्षक पिछले तीन दिन से नदारद है। निरीक्षण के दौरान स्कूल में कैश बुक भी नहीं मिली। बहरहाल, विभाग ने अब नोटिस जारी कर शिक्षक से जवाब मांगा है।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के बाद वर्तमान में स्कूल विद्यार्थियों के लिए बंद हैं। जबकि, शिक्षकों को रोजाना स्कूल आने के आदेश सरकार ने दिए हैं। लेकिन, कुछ शिक्षक अपनी ड्यूटी का निर्वहन ईमानदारी से नहीं कर रहे हैं। जिला उप शिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्कूल में निरीक्षण किया गया था, जहां जेबीटी अध्यापक नदारद पाया गया। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से नोटिस जारी कर शिक्षक से जवाब मांगा गया है।