फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Notice to hotel operator for not paying salaries to employees

Chamba News: कर्मचारियों को वेतन न देने पर होटल संचालक को नोटिस

Thu, 18 Dec 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 18 Dec 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Notice to hotel operator for not paying salaries to employees
चंबा। पर्यटन नगरी डलहौजी के एक होटल के संचालक को अपने कर्मचारियों को वेतन का भुगतान न करना महंगा पड़ गया है। जिला श्रम अधिकारी चंबा की ओर से होटल के मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

नोटिस में मालिक को 6 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे तक जिला श्रम अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर स्थिति स्पष्ट करने के आदेश दिए गए हैं। नोटिस में यह भी साफ किया गया है कि होटल के मालिक को स्वयं जवाब लेकर उपस्थित होना होगा। होटल का कोई अन्य अधिकारी और प्रतिनिधि जवाब दायर करने के लिए अधिकृत नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नवंबर में होटल के तीन कर्मचारियों ने जिला श्रम अधिकारी के समक्ष पहुंचकर आपबीती सुनाई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ समय से होटल प्रबंधन द्वारा वेतन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने लंबित लगभग सवा लाख रुपए होटल प्रबंधन से दिलवाने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला श्रम अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वेतन भुगतान अधिनियम, 1036 की धारा 14(4)(डी) के अंतर्गत होटल के मालिक को 15 दिसंबर तक लंबित वेतन का भुगतान करने के आदेश जारी किए थे, लेकिन आदेशों को दरकिनार किया गया और तीनों कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया। इसके अतिरिक्त होटल प्रबंधन की ओर से बंधुआ मजदूरी (प्रणाली) उन्मूलन अधिनियम, 1976 के प्रावधानों का भी उल्लंघन किया गया है। बहरहाल, अब होटल के मालिक को जवाब देना होगा।



कर्मचारियों की ओर से वेतन न मिलने की शिकायत प्राप्त होते ही होटल प्रबंधन को 15 दिसंबर तक भुगतान करने का समय दिया गया था, लेकिन प्रबंधन की ओर से उन्हें भुगतान नहीं किया गया है। अब होटल के मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी करके 6 जनवरी को जवाब सहित तलब किया गया है। नियमों का उल्लंघन और श्रमिकों के हकों का हनन बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनुराग शर्मा, जिला श्रम अधिकारी चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed