फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Notice to five hotel owners running without registration

Chamba News: बिना पंजीकरण चल रहे पांच होटल मालिकाें को नोटिस

Fri, 16 Feb 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 16 Feb 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Notice to five hotel owners running without registration
चंबा। बिना पंजीकरण चल रहे पांच होटल मालिकों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोटिस जारी किए हैं। होटल मालिकों को शीघ्र पंजीकरण करवाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इसके बाद भी यदि पंजीकरण नहीं करवाते हैं तो बोर्ड उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। इन होटलों की सूची शिमला भेजी गई है। यहां से उनके ऊपर कार्रवाई का फैसला लिया जाएगा। पर्यटन सीजन में लाखों रुपये कमाने वाले होटल मालिकों ने अभी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में पंजीकरण नहीं करवाया है। कोई भी होटल शुरू करने से पहले बोर्ड के पास पंजीकरण करवाना जरूरी है। जिन होटलों का प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास पंजीकरण होता है, उनका टीमें समय-समय पर औचक निरीक्षण करती हैं।

कुछ दिन पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने डलहौजी, खज्जियार और चंबा के होटलों का निरीक्षण किया था। इस दौरान पांच होटल ऐसे मिले हैं, जिन्होंने अभी तक बोर्ड के पास पंजीकरण नहीं करवाया है। ऐसे होटल संचालकों को बोर्ड ने नोटिस जारी किए हैं। उन होटल संचालकों को भी चेतावनी दी गई है, जिनका पंजीकरण खत्म हो चुका है या होने वाला है। इनसे शीघ्र पंजीकरण रिन्यू करवाने को कहा गया है। अन्यथा, उन्हें जुर्माना भी किया जा सकता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की इस कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है। जिले में कई ऐसे होटल हैं, जो बिना पंजीकरण चल रहे हैं। ऐसे होटलों पर बोर्ड शीघ्र शिकंजा कस सकता है।
विज्ञापन

--
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि बिना पंजीकरण चल रहे पांच होटलों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनके संचालकों को शीघ्र पंजीकरण करवाने की हिदायत दी गई है। इसके बाद भी यदि होटल संचालकों ने पंजीकरण नहीं करवाया तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed