फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Notice issued to senior BJP leader for anti-party activities

Chamba News: पार्टी विरोधी काम करने पर वरिष्ठ भाजपा नेता को नोटिस

Mon, 25 May 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 25 May 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to senior BJP leader for anti-party activities
पांगी मंडल भाजपा ने अनुशासनहीनता पर दो दिन के भीतर मांगा जवाब
विज्ञापन

पांच से छह और पार्टी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई कर सकती है मंडल भाजपा
पार्टी के नाम पर अन्य प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने का है आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। उपमंडल में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता को पार्टी के नाम पर अन्य प्रत्याशी के लिए वोट मांगना भारी पड़ गया। मंडल भाजपा अध्यक्ष ने अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधि के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दो दिन के भीतर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता को इसका जवाब देना होगा। अन्यथा उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जा सकता है।
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता को अनुशासनहीनता के लिए नोटिस जारी होने के बाद अब दूसरे दल के प्रत्याशियों को समर्थन देने या उनके लिए कार्य करने की सोच रखने वालों में हडकंप मच गया है। मंडल भाजपा के रडार पर पांच से छह और पार्टी कार्यकर्ता और हैं। जिन पर भी यह गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

मंडल भाजपा पांगी के अध्यक्ष सतीश राणा ने बताया कि उपमंडल की करयास जिला परिषद वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुनीता देवी हैं। बावजूद इसके भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कल्याण सिंह पर किसी अन्य प्रत्याशी के पक्ष में भाजपा के नाम, संगठन अथवा विचारधारा का उपयोग कर वोट मांगना गंभीर, अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधि की श्रेणी में आता है। पार्टी की ओर से अब वरिष्ठ कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा गया है। अन्यथा उनके खिलाफ पार्टी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी भाजपा के कुछ और कार्यकर्ता भी रडार में आ सकते हैं। नोटिस की जानकारी जिलाध्यक्ष को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed