फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   not following covid rules in chamba

निजी बस चालक कोविड नियमों को दिखा रहे ठेंगा

Mon, 12 Apr 2021 06:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
not following covid rules in chamba
सिहुंता में सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ाते बस में चढ़ते लोग। - फोटो : Chamba
सिहुंता (चंबा)। कोरोना की दूसरी लहर के बीच निजी बसों में कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सिहुंता क्षेत्र में दौड़ रही बसों में कोरोना संक्रमण के बीच ओवरलोडिंग कर संक्रमण को दावत दी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निजी बस चालक और परिचालक मुनाफे के लिए बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठा रहे हैं। साथ ही यातायात नियमों और कोरोना गाइडलाइन को दरकिनार किया जा रहा है।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि प्रशासन ऐसे चालकों और परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। स्थानीय लोगों ओंकार सिंह चौहान, सोमदत्त शर्मा, भीम सिंह, करनैल सिंह, पंकज धीमान, नीरज धीमान आदि ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर से जिले के लोग भी जूझ रहे हैं। कहा कि जिले में काफी कम समय में कोरोना के अधिक मामले सामने आए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मचा हुआ है लेकिन, निजी बस चालक और परिचालक आपदा के समय में नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं। बसों में ओवरलोडिंग कर दो गज के नियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना करने वाले चालकों और परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसडीएम भटियात बचन सिंह का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि निजी बस चालकों के खिलाफ नियमानुुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यात्रियों से भी आह्वान किया है कि बसों में ज्यादा भीड़ होने पर सफर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed