फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Not a single professor in Lilhkothi College

लिल्हकोठी महाविद्यालय में एक भी प्राध्यापक नहीं

Sun, 21 Feb 2021 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Not a single professor in Lilhkothi College
भरमौर के विधायक जियालाल कपूर को लिल्हकोठी कॉलेज में प्राध्यापकों के रिक्त पदों को भरने के लिए ज्? - फोटो : Chamba
भरमौर(चंबा)। लिल्हकोठी महाविद्यालय में तत्काल प्रभाव से प्राध्यापकों की नियुक्ति करने की मांग को लेकर भरमौर भाजपा मंडल महामंत्री विनोद ठाकुर की अगुवाई में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल विधायक जियालाल कपूर से मिला। ग्रामीणों ने अपने बच्चों के भविष्य की चिंता जताते हुए विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर प्राध्यापकों के पद भरने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोनाकाल के दौरान जैसे ही शिक्षण संस्थान खुलने संबंधी सरकारी आदेश जारी हुए। वैसे ही लिल्हकोठी महाविद्यालय से एक के बाद एक प्राध्यापक अपना तबादला करवा कर यहां से चले गए हैं। हद तो अब हो चुकी है कि आधुनिक महाविद्यालय लिल्हकोठी में विद्यार्थियों को पढ़ाने वाला एक भी प्राध्यापक नहीं बचा है। महाविद्यालय में दो लिपिक और चौकीदार ही बचे हुए हैं। कोरोना के कारण विद्यार्थियों का एक साल बर्बाद हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं सिर पर हैं, ऐसे में प्राध्यापकों के पद रिक्त होना अभिभावकों और विद्यार्थियों की चिंता बढ़ा रहे हैं। अभिभावकों ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोबिंद ठाकुर से तत्काल प्रभाव से महाविद्यालय में प्राध्यापकों की नियुक्ति करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed