फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No trace of the children even after 28 days; grandmother also takes to the streets in search of her grandson.

Chamba News: 28 दिन बाद भी बच्चों का सुराग नहीं, पोते की तलाश में दादी भी सड़क पर

Mon, 07 Sep 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 07 Sep 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
No trace of the children even after 28 days; grandmother also takes to the streets in search of her grandson.
सिटी चौकी के बाहर मां, दादी और ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप
विज्ञापन

उपायुक्त और एसपी को ज्ञापन सौंप बच्चों की तलाश तेज करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। 28 दिन से लापता बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों का सब्र सोमवार को जवाब दे गया। बच्चे की मां सारिका अपनी सास बबली देवी और अन्य ग्रामीणों के साथ सिटी चौकी के बाहर सड़क पर बैठ गईं।
परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए बच्चों को जल्द तलाशने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कियाणी पंचायत प्रधान राजीव कुमार, उपप्रधान अशोक कोपड़ा सहित आरोपी के पिता जयपाल और अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

धरने पर बैठे परिजनों का आरोप था कि बच्चों को लापता हुए 28 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। उनका कहना था कि पुलिस उस लड़की के खिलाफ कार्रवाई कर उसे रिमांड पर लेने की बात कर रही है, जिसके साथ बच्चों को आखिरी बार देखा गया था। इसके बावजूद बच्चों का पता नहीं चल पाया है। इससे परिजनों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सबसे भावुक दृश्य उस समय देखने को मिला, जब आरोपी की मां बबली देवी भी अपनी बहू सारिका के साथ पोते की तलाश की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गईं। रोते-बिलखते हुए उन्होंने अपने पोते को जल्द घर वापस लाने की गुहार लगाई। उन्होंने पुलिस से मामले से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालने और अपने बेटे समेत संबंधित लड़की को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की मांग की, ताकि बच्चों के लापता होने की सच्चाई सामने आ सके।
ग्रामीणों ने भी पुलिस से मामले की गहनता से जांच करने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के चलते सिटी चौकी के बाहर कुछ समय तक माहौल तनावपूर्ण रहा। परिजनों ने स्पष्ट किया कि बच्चों का पता लगने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

बाद में परिजनों और ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन देकर बच्चों की तलाश में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए हर संभावित पहलू की जांच की जाए और यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed