फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   no tourist in Dalhausi

वीकेंड पर भी डलहौजी सूनी, कारोबारी मायूस

Sat, 04 Sep 2021 07:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
no tourist in Dalhausi
पर्यटन स्थल डलहौजी में पर्यटकों के न होने से सूनसान पड़ी डलहौजी। - फोटो : Chamba
डलहौजी (चंबा)। वीकेंड पर पर्यटकों से भरी रहने वाली पर्यटन नगरी डलहौजी कोरोना की वजह से फिर सूनी हो गई है। शनिवार को इक्का-दुक्का पर्यटक की डलहौजी में घूमने के लिए पहुंचे। इससे पर्यटन नगरी के मुख्य चौराहे सुनसान दिखाई दिए। कोरोना संक्रमण की वजह से एक बार फिर डलहौजी में होटल कारोबारियों सहित अन्य कारोबारियों के चेहरे मुरझा गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीकेंड पर होटलों में पर्यटकों की इतनी भीड़ रहती थी कि वीकेंड के लिए एडवांस में होटल की बुकिंग करवानी पड़ती थी। लेकिन, इस शनिवार को बीस प्रतिशत होटलों में ही बुकिंग करवाई गई है। पर्यटन नगरी डलहौजी के सुभाष चौक, गांधी चौक सहित अन्य मुख्य चौराहों पर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता था लेकिन, इन दिनों वहां पर इक्का-दुक्का पर्यटक ही देखने को मिल रहे हैं। सैलानियों के कम पहुंचने से पर्यटन कारोबारियों का कारोबार भी चौपट हो गया है।
विज्ञापन

होटल कारोबारियों अमन, दीपक, कर्ण और कमलेश ने बताया कि पर्यटन नगरी डलहौजी में वीकेंड पर जिस तरह पहले होटलों की एडवांस बुकिंग हो रही थी, उसकी तुलना में अब इक्का-दुक्का पर्यटक ही वीकेंड पर डलहौजी पहुंच रहे हैं। कोरोना के डर से पर्यटक डलहौजी आने से किनारा कर रहे हैं। जिले के बॉर्डरों पर बाहर से आने वाले पर्यटकों की पूरी जांच-पड़ताल की जा रही है। पर्यटकों से उनकी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट मांगी जा रही है। जिनके पास रिपोर्ट नहीं होती है, उनके रैट के जरिये सैंपल लेकर कोरोना जांच की जा रही है। अब पर्यटकों की निगाहें कोरोना बंदिशें हटने पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed