फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   no tourist arrived in Dalhausi

होली की छुट्टियों के बाद डलहौजी सूनी

Wed, 31 Mar 2021 07:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
no tourist arrived in Dalhausi
डलहौजी (चंबा)। होली की छुट्टियों के बाद पर्यटन स्थल डलहौजी पर्यटकों के बिना सूनी पड़ गई है। सैलानियों की आमद घटने के बाद अब पर्यटन व्यवसाय से जुड़े होटल व्यवसायिओं को भी पर्यटन सीजन की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

पर्यटन स्थल डलहौजी में होली की छुट्टियों में खूब सैलानी उमड़े। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण भी अब पर्यटक डलहौजी का रुख नहीं कर रहे हैं। होटल कारोबारियों की मानें तो बीते वर्ष भी मार्च के अंत में कोरोना ने पैर पसारना शुरू कर दिए थे। लिहाजा, इस बार भी मार्च बीतने पर बढ़ते कोरोना के केस उनकी चिंता बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

कुल मिलाकर यदि अब फिर से लाकडाउन जैसी स्थिति पैदा होती है तो उनका धंधा पूरी तरह चौपट हो जाएगा। होटल कारोबारी अमन महेंद्रु ने बताया कि कोरोना की मार अब फिर से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े होटल व्यवसायियों पर पड़नी शुरू हो गई है, जिसका मुख्य कारण डलहौजी की तरफ पर्यटकों का न पहुंचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed