फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No shortcomings will be allowed in the rehabilitation of affected families: Mahajan

प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में नहीं आने देंगे कमी : महाजन

Fri, 31 Jul 2026 04:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 04:30 AM IST
विज्ञापन
No shortcomings will be allowed in the rehabilitation of affected families: Mahajan
सांसद ने डीसी से प्रभावित परिवारों की मांगी सूची
विज्ञापन

केंद्र और प्रशासन से सहायता का दिया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने आकांक्षी जिले के सुल्तानपुर, सरोल और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण आई प्राकृतिक आपदा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ भाजपा और केंद्र सरकार पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रभावित लोगों को शीघ्र सहायता उपलब्ध करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने उपायुक्त से दूरभाष पर विस्तृत चर्चा कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। प्रभावित परिवारों की विस्तृत सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया और निर्देश दिए कि राहत वितरण, क्षति का आकलन और पुनर्वास कार्य पूरी पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ किए जाएं।
विज्ञापन


27 जुलाई की रात हुई अत्यधिक बारिश के कारण सुल्तानपुर क्षेत्र में अचानक फ्लैश फ्लड आया, जिससे दो पक्के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। 26 आवासीय मकानों, एक दुकान, एक सुरक्षा दीवार, एक गोशाला, एक शौचालय और एक स्कूटी को आंशिक नुकसान पहुंचा है। प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत के रूप में 25,000-25,000 रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और राहत कार्यों की प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में किसी भी प्रभावित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के प्रत्येक चरण में हरसंभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed