फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   no private service will be provided tomorrow

आज निपटा लें काम, कल नहीं चलेंगी निजी बसें

Fri, 18 Jun 2021 07:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
no private service will be provided tomorrow
चंबा। जिले में रविवार को कोई भी निजी बस नहीं चलेगी। लोग शनिवार को ही अपने जरूरी कार्यों को निपटा लें। यही नहीं, एचआरटीसी भी सिर्फ चार लंबे रूटों पर ही बसें चलाएगा। यह निर्णय वीकेंड पर बाजार बंद रहने के कारण लिया गया है। वहीं, शनिवार को दस प्रतिशत रूटों पर ही निजी बसें चलेंगी। वहीं, एचआरटीसी प्रबंधन 59 रूटों पर बसें चलाएगा। बाजारों में सब्जी, फल, दूध और दवाइयों की दुकानों के अलावा शेष सभी दुकानें बंद रहेंगी। विभिन्न विभागीय कार्यालय 50 फीसदी स्टाफ के साथ खुलेंगे। ऐसे में सरकारी कार्यालयों में कामकाज करवाने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को जिले के 59 रूटों पर एचआरटीसी बसों सहित 70 रूटों पर निजी बसें चलीं। शुक्रवार को कई बसों में कोविड नियमों का पालन किया गया तो कई में इस नियम की अनदेखी की गई। सरकारी बसों में 50 फीसदी सवारियों के अतिरिक्त बैठने वाली सवारियों को तैनात विशेष टीम ने बसों से उतार दिया। शनिवार को फाइव डे वीक के तहत सब्जी, फल, दूध और दवाइयों की दुकानों को छोड़ शेष दुकानें बंद रहेंगी। वहीं, निजी बस ऑपरेटर यूनियन ने शनिवार को महज दस प्रतिशत रूटों पर तो रविवार को सभी रूटों पर बस सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया है। बाजारों का बंद रहना ही इसका मुख्य कारण बताया गया है।
विज्ञापन

रविवार को एचआरटीसी प्रबंधन ने शिमला, चिंतपूर्णी, भरमौर-इंदौरा और भंजराडू-टांडा रूटों पर ही बसें चलाने का निर्णय लिया है। आरएम राजन जम्वाल ने कहा कि शुक्रवार को 59 रूटों पर एचआरटीसी की बसों को चलाया गया। शनिवार को भी समस्त रूटों पर बसें चलेंगी। रविवार को सिर्फ लंबी दूरी की चार बसें ही चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज केवल दस फीसदी रूटों पर मिलेगी सेवा
निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान रवि महाजन ने कहा कि शुक्रवार को 70 रूटों पर बसें चलाई गई। शनिवार को 10 प्रतिशत रूटों पर बसें चलेंगी जबकि, रविवार को निजी बसें नहीं चलेंगी। बाजार, कार्यालयों के बंद रहने के चलते यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed