फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No need to go to Haridwar, take Ganga water from door to door

हरिद्वार जाने की जरूरत नहीं, घर-द्वार लें गंगाजल

Thu, 01 Apr 2021 07:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
No need to go to Haridwar, take Ganga water from door to door
चंबा। जिले में कोरोना महामारी के दौरान लोगों के लिए डाक विभाग की गंगाजल स्कीम किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही। जन्म से लेकर मृत्यु तक इस्तेमाल किए जाने वाले गंगाजल को हरिद्वार जाने के बजाय डाक विभाग लोगों के घर द्वार इसे मुहैया करवाया जा रहा है। मार्च 2020 से लेकर अब तक इसकी मांग में काफी इजाफा हुआ है। फरवरी 2021 की बात की जाए तो 45 लोगों को डाक विभाग ने घर-द्वार गंगाजल पहुंचाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि डाक विभाग ने लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ते हुए गंगाजल योजना शुरू की। इसमें लोगों को घर बैठे हरिद्वार और ऋषिकेश के गंगा जल की सुविधा दी जा रही है। नतीजतन, जिला चंबा के लोगों को 616 किलोमीटर का सफर तय कर गंगाजल लाने से निजात मिली। वहीं, मार्च 2020 में डाक विभाग के पास 200 एमएल की 5 बोतलों, मई में 9, जून में 20, जुलाई में 47, अगस्त में 75, सितंबर में 31, अक्तूबर में 22, नवंबर में 35, दिसंबर में 13, जनवरी 2021 में 19 और फरवरी माह में 45 बोतलों की मांग पहुंची। इसे डाक विभाग ने समयानुसार लोगों को घर-द्वार ही मुहैया करवाया गया।
विज्ञापन

गंगाजल लाने के लिए लोग विभिन्न धार्मिक स्थानों पर जाते हैं। यह पूरी शुद्धता के साथ घर तक आए, इसके लिए पूरा ध्यान रखना होता है। इसके लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिला डाक विभाग के सुपरिंटेंडेंट तिलक चंद्र ने बताया कि जिले में कोरोना काल में गंगाजल स्कीम के तहत गंगाजल मंगवाने वाले लोगों की मांग में इजाफा हुआ है। बताया कि 200 एमएल क्षमता की बोतल लोगों को 30 रुपये में ही घर-द्वार विभाग मुहैया करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed