{"_id":"606350428ebc3e8ca8362ebd","slug":"no-mask-no-service-rule-implemented-in-banikhet-chamba-news-sml365921529","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनीखेत और डलहौजी में ‘नो मास्क नो सर्विस’ व्यवस्था लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनीखेत और डलहौजी में ‘नो मास्क नो सर्विस’ व्यवस्था लागू
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी और बनीखेत बाजार में नो मास्क नो सर्विस की व्यवस्था लगा कर दी गई है। उपमंडलाधिकारी डलहौजी जगन ठाकुर ने कहा कि होली अवकाश के बाद अब बाहरी राज्यों से क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि डलहौजी में अधिक तादाद में पर्यटक पहुंचने लगे हैं। ऐसे में सुरक्षित पर्यटन के लिए पर्यटक और कारोबारी कोरोना के खिलाफ इस जंग में शामिल होकर नो मास्क नो सर्विस की नीति को अपनाएं।
उन्होंने कहा कि पर्यटकों और उपभोक्ताओं को कोविड-19 के बढ़ते खतरे के मद्देनजर मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बचाव के लिए जरूरी हो गया है कि सभी कारोबारी नो मास्क नो सर्विस को अपनाएं।
एसडीएम ने कारोबारियों और होटल मालिकों को अपने प्रतिष्ठानों के बाहर नो मास्क नो सर्विस का बोर्ड लगाने का भी आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई उपभोक्ता दुकान में बिना मास्क पहने सामान लेने आता है तो उसको सेवाएं ना देकर पहले मास्क पहनने के लिए जागरूक करें। कहा कि निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।