फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   no full bus service will available today

जिला के 82 रूटों पर आज चलेगी सरकारी व निजी बसें

Sat, 26 Jun 2021 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
no full bus service will available today
चंबा। जिले में शनिवार को 82 रूटों पर सरकारी और निजी बसें चलेंगी। रविवार को अवकाश का दिन होने के चलते अधिकांश रूटों पर बस सेवाएं बंद रहेंगी। एचआरटीसी प्रबंधन ने बस रूटों का शेडयूल भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में अब वीकेंड पर बाजार खुलने के बावजूद जिले के अधिकांश रूटों पर अब लोगों को बस सेवा की कमी खलने वाली है। एचआरटीसी प्रबंधन ने जिले में सामान्य दिनों में चलाए जा रहे 61 रूटों में से रविवार को 15 रूटों पर ही बसें चलाने का निर्णय लिया है। वहीं, निजी बस ऑपरेटरों ने भी रविवार को कार्यालयों में अवकाश के चलते महज 67 रूटों पर ही बसें चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इन रूटों पर चलेंगी सरकारी बसें
चंबा-चामुंडा, चंबा-लंगेरा, चंबा-भरमौर-कुगती, सुपरफास्ट चंबा शिमला, चंबा-चिंतपूर्णी, भरमौर-इंदौरा, चंबा-होली, चंबा-मनाली, इंदौरा से भरमौर, चंबा-भंजराड़ू और शाम पांच बजे चंबा-शिमला रूट पर अंतिम बस दौड़ेगी। इसके अलावा अन्य डिपुओं से फटाहर-कुगती, न्याग्रां पालमपुर, चंबा-बैजनाथ और होली-चामुंडा रूट पर बसें दौड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएम राजन जम्वाल ने बताया कि रविवार के दिन रूट कम किए गए हैं। कहा कि जिले के 15 रूटों पर एचआरटीसी की बसें चलेंगी। सोमवार से निर्धारित रूटों पर बसें पहले की तरह ही चलेंगी।
निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान रवि महाजन ने कहा कि जिले में रविवार को 50 प्रतिशत रूटों पर निजी बसें चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed