फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   no flights in manimahesh

मणिमहेश पर्वत पर छाए बादल, नहीं उड़ा हेलीकॉप्टर

Fri, 26 Aug 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Fri, 26 Aug 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन

मणिमहेश में छोटे स्नान पर आए श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाकर घरों की तरफ लौट गए हैं। राधाष्टमी तक यह क्रम जारी रहेगा। भरमौर से करीब 26 किलोमीटर दूर तक शिव भोले के जयकारे सुनाई देते रहे।

विज्ञापन


शुक्रवार को मणिमहेश कैलाश पर बादल छाए जाने की वजह से हेलीकॉप्टर से उड़ानें नहीं हो पाई। हेली टैक्सी से मणिमहेश दर्शन करने वाले श्रद्धालु धुंध छंटने का इंतजार करते रहे। वीरवार को मौसम साफ होने की वजह से दिन भर उड़ानें हुई थी। शुक्रवार को भरमौर में मौसम साफ था लेकिन कैलाश पर्वत पर बादल छाए हुए थे।
विज्ञापन


डल झील पर इस बार छोटे स्नान को लेकर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। छोटे शाही स्नान पर गए श्रद्धालुओं ने बताया कि डल झील के प्रवेश द्वार पर पुलिस की व्यवस्था नाममात्र होने के कारण आने व जाने वाले श्रद्धालुओं की वजह से जाम लग रहा था। श्रद्धालु स्नान करके वापस लौट रहे थे तो कुछ स्नान के लिए झील तक जाना चाहते थे। डल झील पर पहुंचते ही श्रद्धालु डल झील की परिक्रमा करते हैं उसके बाद स्नान व चतुर्मुखी शिवलिंग की पूजा करके वापस लौटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 छोटे स्नान में पेश आई खामियों को दूर करने के लिए प्रशासन ने सेक्टर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। उपमंडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि वे खुद भी हड़सर से डल झील तक स्थिति का जायजा लेने जा रहे हैं। जो भी कमियां होंगी उन्हें मौके पर सुधार लिया जाएगा। साथ ही संबंधित सेक्टर अधिकारी को निर्देश दिए जाएंगे ताकि बड़े मेले में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना न करना पड़े।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed