{"_id":"660ae90d5db8ef98b406f714","slug":"no-electricity-supply-in-mangala-panchayat-for-two-days-problems-increased-chamba-news-c-88-1-cmb1002-121715-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मंगला पंचायत में दो दिनों से नहीं बिजली आपूर्ति, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मंगला पंचायत में दो दिनों से नहीं बिजली आपूर्ति, बढ़ी परेशानी
Mon, 01 Apr 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगला (चंबा)। ग्राम पंचायत मंगला में ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति दो दिन से बंद पड़ी है। ऐसे में मंगला पंचायत के बाशिंदे अंधेरे में ही रातें काटने को मजबूर हैं। इस वक्त लोगों के लिए मोमबत्ती और दीये ही एकमात्र रातें काटने के लिए सहारा हैं। हालांकि, बिजली बोर्ड के कर्मचारी ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने में जुटे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इतना ही नहीं, क्षेत्र में ऑनलाइन काम भी ठप पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि मंगला पंचायत में बिजली की समस्या कई सालों से चलती आ रही है। कहा कि जब तक नया ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं होगा। तब तक यह समस्या उत्पन्न होती रहेगी।
ग्रामीणों में विनोद कुमार, संजय कुमार, सुशील, हेम राज, सुशीला देवी, निशा देवी और पिंकी देवी का कहना है कि बीते दिन भारी बारिश के चलते अचानक बिजली बंद पड़ गई है। इसके बाद से लेकर अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इसके बाद सुबह बोर्ड के कर्मचारियों ने तर्क दिया कि ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिजली बंद पड़ी है। लोगों ने कहा कि कई बार सदर विधायक नीरज नैय्यर से मंगला पंचायत में नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग उठाई गई है, लेकिन समाधान नहीं हो पाया है। हल्की सी बारिश होने पर उन्हें बिजली की समस्या से जूझना पड़ता है।
उधर, बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता अंकुर ने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। व्यवस्था को दुरूस्त करने में कर्मचारी डटे हैं। उम्मीद है कि जल्द समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
--