{"_id":"6ada40cef080b363aa0e6962","slug":"no-drivers-buses-on-four-routes-come-to-a-halt-chamba-news-c-88-1-cmb1002-200702-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चालक नहीं, चार रूटों पर बसों के पहिये थमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चालक नहीं, चार रूटों पर बसों के पहिये थमे
Thu, 22 Oct 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 22 Oct 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
भड़ेला में एक दिन बस, तीन दिन इंतजार, ग्रामीणों ने दी आरएम कार्यालय के घेराव की चेतावनी
200 से अधिक रूटों के लिए 175 चालक और इतने ही परिचालक
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में चालकों और परिचालकों की कमी से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ग्रामीण बस सेवाएं चरमराने लगी हैं। चंबा-भड़ेला रूट पर बस का संचालन नियमित नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।
हालात ऐसे हैं कि एक दिन बस आती है और अगले तीन दिन यात्रियों को इंतजार करना पड़ता है। इस रूट पर यही एकमात्र बस सेवा है, ऐसे में लोगों के पास आवागमन का दूसरा विकल्प भी सीमित है।
पिछला डियूर के उपप्रधान भीलों राम ने बस नहीं आने की शिकायत एचआरटीसी अधिकारियों से की। डीडीएम चंबा की ओर से चालकों की कमी का हवाला दिए जाने पर ग्रामीणों में रोष है। उपप्रधान ने चेतावनी दी कि यदि भड़ेला रूट पर बस सेवा बहाल नहीं हुई तो ग्रामीण चंबा स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
चालक-परिचालकों की कमी से चंबा-अथेड़, चंबा-चांजू और चंबा-लढाण रूटों पर भी बसों का संचालन बंद है। इससे विद्यार्थियों, कामकाजी लोगों और जरूरी कार्यों से सफर करने वालों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि चालक-परिचालक उपलब्ध न होने से बसों के साथ कर्मचारियों को भेजना संभव नहीं है। स्टाफ की कमी के बारे में सरकार को अवगत करवाया गया है।
--
200 से अधिक रूट, कर्मचारी महज 175-175
चंबा डिपो में करीब 175 चालक और इतने ही परिचालक उपलब्ध हैं, जबकि 200 से अधिक रूटों का संचालन किया जाता है। निगम में लगभग 35 चालकों और 35 परिचालकों की कमी बताई जा रही है। ऐसे में सभी रूटों पर नियमित बस सेवा चलाना चुनौती बन गया है।