फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No care was taken of the dilapidated road for ten years

Chamba News: दस साल से खस्ताहाल रास्ते की नहीं ली सुध

Mon, 26 Feb 2024 07:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 26 Feb 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
No care was taken of the dilapidated road for ten years
चंबा के सिहुंता में खस्ताहाल कामला के लिए बना पैदल रास्ता। संवाद
दस साल से खस्ताहाल रास्ते की नहीं ली सुध
विज्ञापन

सिहुंता और कामला पंचायतों के लिए जाता यह पैदल रास्ता
इसी रास्ते से स्कूल जाते विद्यार्थी, गिरने से चोटिल हो सकते हैं बच्चे
लोगों ने पंचायत प्रतिनिधि से रास्ते की मरम्मत करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत सिहुंता और कामला के लिए बना पैदल रास्ता बदहाल है। इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कई बार स्कूली विद्यार्थी दुर्घटना का शिकार होने से बचे हैं।
बावजूद इसके पिछले दस सालों से पैदल रास्ते के सुधारीकरण के प्रयास नहीं किए हैं। कामला और सिहुंता पंचायतों को जोड़ने वाला क्षतिग्रस्त पैदल रास्ता लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। इसका कुछ हिस्सा टूटकर नाले में समा गया है।
विज्ञापन

कामला से सिहुंता स्कूल आने वाले बच्चों की आवाजाही भी इसी रास्ते से होती है। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। कई बार लोगों ने रास्ते के सुधारीकरण की मांग की है, लेकिन आज तक पंचायत प्रतिनिधि रास्ते की मरम्मत नहीं कर पाए हैं। लोगों में केशव, हरीश कुमार, विपिन कुमार, सतीश कुमार, लोकिनंद और सोनू कुमार ने कहा कि रात के वक्त इस रास्ते पर आवाजाही करना जोखिम भरा है। पहले ही रास्ता काफी छोटा है। अब क्षतिग्रस्त होने से हादसे का खतरा काफी बढ़ गया है। हैरानी की बात तो यह है कि पंचायत पिछले दस वर्षो से सौ मीटर रास्ते की सुध नहीं ले पाई है। लोगों ने मांग उठाई है कि पैदल खस्ताहाल रास्ते की जल्द से जल्द सुध ली जाए। ताकि, भविष्य में कोई अप्रिय घटना न घटे। उधर, पंचायत सिहुंता के प्रधान अनिल शर्मा ने कहा कि क्षतिग्रस्त रास्ते की सूची तैयार की गई है। इस रास्ते का जल्द ही प्राथमिकता से सुधारीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed