{"_id":"6a63a1bc70982bf3ac055ac5","slug":"nitin-and-atulya-become-under-19-doubles-champions-chamba-news-c-88-1-ssml1007-190999-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नितिन और अतुल्य बने अंडर-19 डबल्स चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नितिन और अतुल्य बने अंडर-19 डबल्स चैंपियन
Fri, 24 Jul 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
चंबा मिंजर मेला एथ्लैटिक्स प्रतियोगिता के विजेता रहे खिलाड़ियों को मेडल पहना सम्मानित करते मुख
मिंजर मेला बैडमिंटन प्रतियोगिता में विराज ने जीता सिंगल्स खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न आयु वर्गों में हुए फाइनल मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना बटोरी।
अंडर-19 डबल्स वर्ग के फाइनल में नितिन और अतुल्य की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। कड़े मुकाबले में उन्होंने विराज और रुद्रा की जोड़ी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अंडर-19 सिंगल्स वर्ग में विराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी को मात देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-13 सिंगल्स वर्ग में नितिन ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। बैडमिंटन एसोसिएशन सचिव कमलेश शेखरी ने प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा करते हुए सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं में बैडमिंटन के प्रति लगातार उत्साह बढ़ रहा है। एसोसिएशन भविष्य में भी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाती रहेगी। संवाद
--