{"_id":"6ae227e0f708f726b408859d","slug":"nine-crore-sanctioned-yet-the-indoor-stadium-in-saluni-remains-awaited-chamba-news-c-88-1-cmb1002-201377-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नौ करोड़ मंजूर, फिर भी सलूणी में इंडोर स्टेडियम का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नौ करोड़ मंजूर, फिर भी सलूणी में इंडोर स्टेडियम का इंतजार
Wed, 28 Oct 2026 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
एक साल पहले केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने किया था शिलान्यास, अब तक शुरू नहीं हुआ निर्माण
10 पंचायतों के खिलाड़ियों को मिलनी हैं सुविधाएं, 400 बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर बना चुके हैं पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। नौ करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत होने और टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद सलूणी में इंडोर स्टेडियम का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो पाया है। करीब एक साल पहले केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने परियोजना का शिलान्यास किया था।
स्टेडियम बनने से क्षेत्र की करीब 10 पंचायतों के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलनी हैं, लेकिन निर्माण में देरी से युवाओं की उम्मीदें अब मायूसी में बदलने लगी हैं।
सलूणी उपमंडल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां के करीब 400 बच्चे विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। इनमें कई खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी हुआ है। ऐसे में इंडोर स्टेडियम का निर्माण खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर माहौल देने में अहम साबित हो सकता है। सलूणी के खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेडियम बनने से उन्हें नियमित अभ्यास का अवसर मिलेगा। फिलहाल निर्माण कार्य शुरू न होने से खिलाड़ियों को सुविधाओं के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इधर, एसडीएम अनिल भारद्वाज ने बताया कि इंडोर स्टेडियम के निर्माण में हो रही देरी का मामला उनके ध्यान में आया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए जाएंगे। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए ऑनलाइन टेंडर किया गया है। कुछ दिनों में टेंडर खुलने के बाद आगामी प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। वहीं, डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने कहा कि इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास एक साल पहले किया गया था और इसके लिए बजट भी स्वीकृत है। बावजूद इसके निर्माण कार्य शुरू न होना विभाग की नाकामी को दर्शाता है।
विज्ञापन
--
सलूणी में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्हें बेहतर सुविधाओं की जरूरत है। इंडोर स्टेडियम बनने से उन्हें नियमित अभ्यास करने और अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। - रवि शर्मा
--
करीब एक साल पहले स्टेडियम का शिलान्यास होने से क्षेत्र के युवाओं में खुशी थी। उन्हें उम्मीद थी कि जल्द खेल गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ है। - कुलदीप शर्मा
--
इंडोर स्टेडियम बनने से सलूणी सहित आसपास की करीब 10 पंचायतों के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। उन्हें अभ्यास के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। - खेम राज
--
सलूणी के करीब 400 बच्चे विभिन्न खेलों में प्रतिभा दिखा चुके हैं। कई का चयन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। ऐसे क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम की जरूरत और भी बढ़ जाती है। - विनोद कुमार