फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Night services running on deputation in Civil Hospital Kihar

Chamba News: नागरिक अस्पताल किहार में डेपुटेशन पर चल रहीं रात्रि सेवाएं

Sun, 18 May 2025 05:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 18 May 2025 05:58 AM IST
विज्ञापन
Night services running on deputation in Civil Hospital Kihar
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के दो मुख्य नागरिक अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से चरमरा गई हैं। नागरिक अस्पताल किहार में रात्रि सेवाएं चलाने के लिए डॉक्टर डेपुटेशन पर तैनात किया जा रहा है। नागरिक अस्पताल सलूणी में रात को सेवाएं देने के लिए कोई भी डॉक्टर नहीं है। इसके चलते सलूणी में रात्रि सेवाएं पूरी तरह से ठप हैं। इन दोनों अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं पाने के लिए क्षेत्र की 20,000 आबादी निर्भर रहती है। शाम के बाद इन अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसका मुख्य कारण सरकार व विभाग की इन दोनों अस्पतालों के प्रति अनदेखी है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल किहार व सलूणी में आठ-आठ डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं लेकिन मौजूदा समय में दोनों अस्पतालों में एक-एक डॉक्टर सेवाएं दे रहा है। एक डॉक्टर दिन के समय अपनी डयूटी देकर शाम को चला जाता है जबकि शाम के बाद रात को अस्पतालों में डॉक्टर की सेवा मिलेगी या नहीं, इसको लेकर मरीजों को कोई जानकारी नहीं होती। स्थानीय निवासी अशोक कुमार, हंसराज, केवल कुमार, योगराज, सुरेंद्र, भाग सिंह, प्रेम कुमार, जय किशन और मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश में सरकार कांग्रेस की है जबकि विधायक भाजपा के हैं। इसी चक्कर में सरकार सलूणी पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सलूणी में डॉक्टरों की तैनाती करके लोगों को राहत पहुंचाई जाए।
विज्ञापन


सलूणी और किहार में 14 डॉक्टरों के पद खाली हैं। इसको लेकर सरकार को अवगत करवा दिया गया है।

- डॉक्टर विपिन ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed