फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Night security at new and old bus stand of Chamba, Ram Bharos

Chamba News: चंबा के नए और पुराने बस अड्डे पर रात को सुरक्षा राम भरोसे

Tue, 24 Oct 2023 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Night security at new and old bus stand of Chamba, Ram Bharos
चंबा। नए और पुराने बस अड्डों पर रात के समय पुलिस गश्त नाममात्र ही रहती है। नतीजतन, बस स्टैंड में रात्रि डयूटी पर रहने वाले कर्मचारियों को शराबियों और शरारती तत्वों से निपटना चुनौती से कम नहीं है। हैरत की बात यह है कि न्यू बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर पुलिस गुमटी भी बनाई गई है, लेकिन यहां पर ताला ही लटका हुआ है। जिस कारण कई मर्तबा दोपहर के समय भी यहां टैक्सियों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे बसों की आवाजाही में दिक्कतें पेश आती है। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने साफ किया है कि बस स्टैंड पर गश्त बढ़ाने और बस स्टैंड के प्रवेश द्वार से टैक्सियों को हटाने को लेकर वह एसपी चंबा को पत्र लिखेंगे। हालांकि, पहले भी पत्र लिखा गया है, लेकिन अभी तक उसके तहत कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन



राज कुमार होली का कहना है कि रात के समय नये बस अड्डे पर पहुंचने पर सवारियां परेशान होती रहती हैं। क्योंकि, यहां पर काेई पुलिस कर्मी और जवान नहीं होता है इसलिए डर सा लगा रहता है।
विज्ञापन

इनसेट
दिनेश कुमार का कहना है कि कई सवारियों को सुबह तक बस के इंतजार में बैंच पर बैठ रात गुजारनी पड़ती है। शराब के नशे में या शरारती तत्वों के यदाकदा आ जाने पर उनकी परेशानियां बढ़ जाती है। रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाए जाने से सवारियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज कुमार का कहना है कि रात के अंधेरे में बस स्टैंड में बैठने से डर सा लगा रहता है। क्योंकि सवारियों के पास सामान भी होता है, अगर रात के समय में पुलिस के जवानों की डयूटी हो तो हम बिना डरे रात गुजार सकते हैं।

मनसा राम का कहना है कि रात के समय बस स्टैंडों पर तैनात निगम कर्मचारियों को निहत्थे ही शराबियों और शरारती तत्वों से निपटना पड़ता है। गश्त भी कम रहती है। इतना ही नहींं, बस स्टैंड के प्रवेश दवार पर भी टैक्सियों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे बसों की आवाजाही में परेशानी आती है। पुलिस विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।


एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि बस स्टैंड में रात के समय गश्त बढ़ाने और बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर टैक्सियों के लगने वाले जमावड़े को हटाने को लेकर पहले भी पुलिस विभाग को पत्र लिखा गया है। अब पुन: पत्र लिखकर पुलिस गश्त बढ़ाने समेत टैक्सियों को हटाने का आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed