{"_id":"666837d077d23d83f001c5c9","slug":"nh-will-be-dazzling-from-chehli-to-balu-chamba-news-c-88-1-ssml1004-126836-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चेहली से बालू तक चकाचक होगा एनएच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चेहली से बालू तक चकाचक होगा एनएच
विज्ञापन
डबललेन हुआ मार्ग, बिछाई जा रही तारकोल
49 करोड़ से किया जा रहा सुधारीकरण : राजीव
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर चेहली से बालू तक अब लोगों की आवाजाही सुगम हो जाएगी। नेशनल हाईवे प्राधिकरण चंबा की ओर से इस मार्ग पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब छह माह का लक्ष्य प्राधिकरण की ओर से रखा गया है। वर्तमान में करीब साढ़े चार किलोमीटर तक सड़क चकाचक कर दी है। अब चनेड़ से लेकर बालू तक सड़क पर तारकोल बिछाई जाएगी। विभाग की ओर से करीब 13 किलोमीटर मार्ग पर तारकोल बिछाई जाएगी।
जानकारी के मुताबिक इस मार्ग के सुधारीकरण के लिए करीब 49 करोड़ 33 लाख रुपये का प्रावधान हुआ था। इसके तहत जहां संकीर्ण जगह पर मार्ग को चौड़ा किया गया है तो वहीं, डंगों का निर्माण कार्य भी किया गया है। इसके अलावा जरूरी जगह पर पुलियों का भी निर्माण किया गया है। यह तमाम कार्य होने के बाद अब विभाग की ओर से तारकोल बिछाई जा रही है। चनेड़ तक यह कार्य पूरा हो गया है जबकि बालू के लिए तारकोल बिछाने का कार्य प्रगति पर है। इस मार्ग के चकाचक होने से लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
गौरतलब है कि वर्ष 2016 में भरमौर से कटोरी बंगला तक सड़क को एनएच का दर्जा मिला। इसके बाद विभाग की ओर से इस सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। डबललेन मार्ग होने से लोगों को संकीर्ण सड़क से छुटकारा मिला है। इसका सबसे ज्यादा लाभ आगामी समय में मिंजर मेले और मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु्ओं को मिलेगा।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे प्राधिकरण चंबा के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सड़क का सुधारीकरण किया जा रहा है। जहां सड़क को चौड़ा किया गया है तो वहीं, दूसरी तरफ अब तारकोल बिछाने का कार्य प्रगति पर है।