फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NH's bulldozer run on illegal occupation

अवैध कब्जों पर चला एनएच का बुलडोजर

Tue, 08 Nov 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
NH's bulldozer run on illegal occupation
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर उदयपुर और परेल में एनएच प्रबंधन का बुलडोजर चला। प्रबंधन की ओर से हाईवे पर कब्जा जमाए बैठे अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने संबंधी निर्देश दिए गए थे। नोटिस मिलने के बावजूद कई अतिक्रमणकारियों ने अपने कब्जे नहीं हटाए। आखिरकार एनएच प्रबंधन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों तो तुड़वा दिया। अब हाईवे प्रबंधन उपमंडल अधिकारी भटियात की ओर से निशानदेही की रिपोर्ट आने के बाद नैनीखड्ड और बनीखेत में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पठानकोट-भरमौर हाईवे पर सफर को सुगम बनाने के लिए एनएच प्रबंधन अपने स्तर पर कार्य कर रहा है। प्रबंधन की ओर से आवश्यक जगहों पर डंगे लगाने सहित एनएच को चौड़ा करने का कार्य शुरू किया गया है। इतना ही नहीं, विभाग हाईवे के किनारे स्टील के क्रैश बैरियर भी लगा रहा है जिससे वाहन हादसों को रोका जा सके। इसी क्रम में अब हाईवे प्रबंधन की ओर से हाईवे पर अतिक्रमण कर बैठे लोगों के अवैध कब्जों तो तोड़कर रास्ता तैयार करवाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रबंधन ने परेल, उदयपुर, सरू और चनेड़ में अतिक्रमण को हटाकर हाईवे को चौड़ा किया है।
विज्ञापन

एनएच हाईवे के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि परेल, उदयपुर, सरू और चनेड़ से अतिक्रमण हटाया गया है। अब उपमंडल अधिकारी भटियात से निशानदेही रिपोर्ट आने पर जल्द नैनीखड्ड और बनीखेत में अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed