{"_id":"66e46f82b7482a6de608ce77","slug":"new-names-will-be-added-to-the-housing-scheme-missing-families-will-also-be-included-chamba-news-c-88-1-ssml1004-133044-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आवास योजना में नए जुड़ेंगे नाम, छूटे हुए परिवार भी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आवास योजना में नए जुड़ेंगे नाम, छूटे हुए परिवार भी होंगे शामिल
Fri, 13 Sep 2024 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। उपमंडल की 44 पंचायतों में 535 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इन्होंने वर्ष 2018-2019 में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ ले लिया है।
विकास खंड अधिकारी के निर्देश के अनुसार अब नए स्तर पर पात्र परिवारों का चयन किया जाएगा या छूटे हुए परिवारों को इसमें शामिल किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में योजना के तहत स्वीकृत 4287 परिवारों में से 3752 परिवारों का पंजीकरण कर लिया गया है। इनकी जल्द जियो टैगिंग के बाद पहली किस्त जारी हो सकती है।
निम्न और गरीब तबके के मकान हीन परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना वरदान से कम नहीं है। योजना के तहत पात्र परिवारों की सूची बनाने के बाद अब विकास खंड सलूणी के तहत 44 पंचायतों में 4287 परिवारों को मकान स्वीकृत हुए हैं। इनमें विकास खंड सलूणी ने अब तक 3752 परिवारों का पंजीकरण कर लिया है। शेष परिवारों को प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित होने के अलावा सरकारी नौकरी में लगने, गाड़ी खरीदने के चलते लाभ नहीं मिल पाएगा। बहरहाल, अब विकास खंड सलूणी के तहत 535 परिवारों को नए सिरे से या छूटे पात्र परिवारों को ही योजना के तहत लाभान्वित करवाया जाएगा।
विज्ञापन
-- विकास खंड अधिकारी कनवर सिंह ने बताया कि 44 पंचायतों में 4287 मकान स्वीकृत हुए हैं। इनमें 3752 परिवारों का पंजीकरण कर लिया गया है। 535 परिवार पहले प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ ले चुके हैं। उनकी जगह नए पात्र या छूटे हुए परिवारों की जियो टैगिंग की जाएगी।
--