फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   nevy chief come to chamba

बच्चों में देश सेवा की भावना भर गए नौ सेना प्रमुख

Sat, 15 Oct 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 15 Oct 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन

डलहौजी पब्लिक स्कूल में 46वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा पीवीएसए, एवीएसएम, एडीसी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यहां पहुंचने पर स्कूल के निदेशक कैप्टन जीएस ढिल्लों ने उनका स्वागत किया। मुख्यातिथि ने स्कूल परिसर में निर्मित बीजी सैन्य पार्क का उद्घाटन किया। इस पार्क में वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू जहाज, दो जमीन से हवा में मार करने वाली पिचोरा मिसाइलें, एक टी-55 जंगी टैंक, आईएनएस मदन सिंह नामक जंगी समुद्री बेड़ा व सैन्य उपकरण स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन


एडमिरल सुनील लांबा कहा कि उक्त सैन्य पार्क समस्त मातृशक्ति के सम्मान की एक अद्भुत मिसाल है। उन्होंने छात्रों को परामर्श दिया कि वे देश का भविष्य हैं और उनको राष्ट्र के प्रति सेवा, समर्पण, साहस व त्याग जैसे मूल्यों को ग्रहण करना चाहिए। डलहौजी पब्लिक स्कूल के निदेशक कैप्टन जीएस ढिल्लों जो स्वयं भी भारतीय सेना के पैराविशेष दल से संबंधित रहे हैं ने नौ सेना प्रमुख की उपस्थिति को छात्रों के लिए अतुल्य एवं प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन


इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान हनुमान चालीसा, नृत्य नाटिका तथा पंजाबी भंगड़ा जिसमे 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया मुख्य आकर्षण रहे। इसके अतिरिक्त छात्रों द्वारा व्यायाम, योगा ताइक्वांडो का प्रदर्शन भी काफी सराहनीय रहा। इस मौके पर मुख्यातिथि ने छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उपायुक्त सुदेश मोख्टा, नगर परिषद् अध्यक्ष मनोज चड्ढा, गुरुनानक पब्लिक स्कूल के चेयरमैन कैप्टन एनएस भंडारी, प्राचार्य नवदीप भंडारी सहित थल सेना, वायुसेना, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed