Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Neither operation nor ultrasound facility in Bharmour hospital

Chamba News: भरमौर अस्पताल में न ऑपरेशन और न अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Sun, 14 Dec 2025 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 14 Dec 2025 05:44 AM IST
विज्ञापन
Neither operation nor ultrasound facility in Bharmour hospital
सिविल अस्पताल भरमौर। संवाद।
भरमौर (चंबा)। चार महीने पहले भरमौर अस्पताल में ऑपरेशन और अल्ट्रासाउंड सुविधा की उम्मीद जगी थी, जो अब दम तोड़ने लगी है। सरकार के आदेशों के बाद भी एनेस्थीसिया और रेडियोलॉजिस्ट ने यहां ज्वाइन नहीं किया है। इसके चलते न तो यहां मरीजों के ऑपरेशन हो पा रहे हैं और नहीं अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल पाई है। अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए भी मरीजों को 60 किलोमीटर दूर चंबा जाना पड़ रहा है। हालांकि, अस्पताल में सर्जरी व गायनी के विशेषज्ञ मौजूद हैं। ऑपरेशन के लिए मरीज को बेहोश करने के लिए एनेस्थीसिया की आवश्यक्ता होती है जो सुविधा यहां पर उपलब्ध नहीं है। इसी प्रकार से लाखों की अल्ट्रासाउंड मशीन तो पड़ी है लेकिन उसे चलाने के लिए रेडियोलॉजिस्ट ही नहीं है। क्षेत्र की 29 पंचायतों की हजारों आबादी इस असुविधा का दंश झेल रही है।
विज्ञापन


लोगों में सुरेश कुमार, चैन लाल, हंसराज, योगराज, केवल, सुरेंद्र, भाग सिंह और प्रेम लाल ने बताया कि नागरिक अस्पताल क्षेत्र की लगभग सभी पंचायतों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। किसी भी घटना, दुर्घटना के घायल को सबसे पहले यहीं इलाज के लिए लाया जाता है। ऐसे में यहां विशेषज्ञों का होना काफी जरूरी है। अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवती महिलाएं लंबी दूरी तय कर रही हैं। पिछले साल चंबा में अल्ट्रासाउंड करवाकर लौट रही गर्भवती महिला की कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। यदि यहां अल्ट्रासाउंड सुविधा होती तो तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन


खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर डॉक्टर दिवेश ने बताया कि सरकार ने जिन विशेषज्ञों के ऑर्डर निकाले थे, उन्होंने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। इस बावत सरकार ही आगामी फैसला ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक डॉ. जनकराज ने बताया कि डॉक्टरों की कमी को लेकर उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिसके परिणाम स्वरूप यहां डॉक्टरों की नियुक्ति भी हुई है। सरकार यहां डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने को गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed