फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Neither electric buses nor spare parts arrived in Chamba

Chamba News: चंबा में न इलेक्ट्रिक बसें आईं और न ही पहुंचे कलपुर्जे

Wed, 01 May 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 01 May 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Neither electric buses nor spare parts arrived in Chamba
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम लोगों को बेहतर सुविधा देने के दावे करता है, लेकिन इन दावों की पोल चंबा में कलपुर्जों की कमी ने खोलकर रख दी है।
विज्ञापन

एक तरफ चंबा शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना सिरे नहीं चढ़ पा रही है, वहीं कलपुर्जे भी नहीं पहुंच पाए हैं। लिहाजा, मरम्मत के अभाव में एचआरटीसी के चंबा डिपो की बसें जगह-जगह खड़ी हो रही हैं। डिपो में भी कई बसें समय पर मरम्मत न होने के कारण धूल फांक रही हैं।
इतना ही नहीं, कलपुर्जे न होने से समय पर बसों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। इससे लंबे रूटों पर भी देरी से ही बसें भेजी जा रही हैं। बीते दिनों भी लंबे रूट पर बस देरी से ही भेजी गई थीं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। बीते कुछ माह पहले प्रदेश सरकार ने हर डिपो में इलेक्ट्रिक बसें चलाने का एलान किया। सभी जिलों से इसके लिए डिमांड मांगी गई थी। चंबा डिपो से 21 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की डिमांड भेजी गई थी। इसकी एवज में एक अदद बस भी चंबा नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

शहर के तीस किलोमीटर दायरे में इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए भेजा गया परिवहन निगम का प्रस्ताव फाइलों में ही घूम रहा है। निगम ने करीब तीन माह पहले इस बाबत प्रस्ताव भेजा था। इसे अभी तक मंजूरी नहीं मिल पाई है। एचआरटीसी के चंबा डिपो की लगभग 50 बसें लोकल रूट पर दौड़ रही हैं। 21 इलेक्ट्रिक बसें आने से इन्हें स्थानीय रूटों पर चलाया जाना था। इससे जहां ईंधन की बचत होनी थी, वहीं नई बसें आने से लोगों को राहत भी मिलनी थी। उधर, परिवहन निगम का दावा है कि प्रदेश सरकार को प्रस्ताव तो भेजा गया है, लेकिन इसे अभी तक मंजूरी नहीं मिल पाई है। साथ ही कलपुर्जों की भी लंबे समय से डिमांड भेजी है। यह अभी तक चंबा नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसे में सरकारी बसें खटारा बनती जा रही हैं। इस कारण निगम को कई रूट भी बंद करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधन शुगल सिंह ने कहा कि उन्होंने 21 इलेक्ट्रिक बसों की मांग का प्रस्ताव भेजा है। साथ ही कलपुर्जों की भी डिमांड भेजी है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed