{"_id":"604a556d8ebc3ee64e6fb957","slug":"naughty-elements-broke-chamba-selfie-point-in-khajjiar-chamba-news-sml3639155195","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने तोड़ा खज्जियार में लगा ‘चलो चंबा’ सेल्फी प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों ने तोड़ा खज्जियार में लगा ‘चलो चंबा’ सेल्फी प्वाइंट
विज्ञापन
खज्जियार में शरारती तत्वो द्वारा तोड़ा गया चलो चंबा का सेल्फी पॉईंट।
- फोटो : Chamba
खज्जियार(चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में लगे ‘चलो चंबा’ सेल्फी प्वाइंट को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है। वीरवार को ग्रामीणों की नजर जैसे ही इस सेल्फी प्वाइंट पर पड़ी तो वे दंग रह गए। उन्होंने तुरंत एसडीएम चंबा और खज्जियार चौकी में इसकी सूचना दी। वहीं, एसडीएम चंबा ने सेल्फी प्वाइंट को तोड़ने वालों पर उचित कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रशासनिक आदेश मिलने के बाद शरारती तत्वों को तलाशने के लिए सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लिया जा रहा है।
कोविड-19 की मार से लोगों को उभारने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलो चंबा अभियान का आगाज किया जा रहा है। जिसका मुख्य मकसद जिला में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देना है। जिसके लिए जिला प्रशासन दिन-रात कार्य करने में जुटा हुआ है। इसके तहत कई प्रकार की साहसिक गतिविधियों का आयोजन करने की भी प्रशासन की योजना है। इसी के तहत पर्यटन स्थल खज्जियार में लोनिवि के विश्रामगृह के परिसर में चलो चंबा अभियान का सेल्फी प्वाइंट तैयार किया गया है। अमूमन एक सप्ताह पूर्व ही प्रशासन की ओर से खज्जियार में चलो चंबा का सेल्फी प्वाइंट स्थापित करवाया गया। जहां पर स्थानीय लोगों सहित बाहरी राज्यों के पर्यटक सेल्फी ले यादगार पल सहेज रहे हैं। बावजूद इसके बुधवार की रात शरारती तत्वों ने सेल्फी प्वाइंट को तहस-नहस कर दिया है। बहरहाल, ग्रामीणों ने एसडीएम चंबा से सेल्फी प्वाइंट को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। ग्राम पंचायत खज्जियार के प्रधान देसराज ने बताया कि सेल्फी प्वाइंट को तोड़ने वाले शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
एक सप्ताह में 50 पर्यटक चंबा पुहंचे
पर्यटन स्थल खज्जियार में चलो चंबा सेल्फी प्वाइंट स्थापित होने के बाद डलहौजी वाया लक्कडमंडी से खज्जियार पहुंचने वाले पर्यटक चंबा का भी रुख करने लग पड़े हैं। एक सप्ताह में अमूमन 50 पर्यटक डलहौजी, खज्जियार से होते हुए जिला मुख्यालय चंबा पहुंचे। इससे पूर्व डल्हौजी वाया लक्कड़मंडी से खज्जियार पहुंचने वाले पर्यटक खज्जियार से ही वापस लौट जाते थे।
विज्ञापन
जल्द ही शरारती तत्व पुलिस की गिरफ्त में होंगे
खज्जियार चौकी प्रभारी देवराज ने बताया कि एसएचओ चंबा से उन्हें मामले की जांच करने के आदेश मिले हैं। शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए वन विभाग के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई है। कैमरा विपरीत दिशा में होने की सूरत में इसमें कामयाबी नहीं मिल पाई है। जल्द ही शरारती तत्व पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कार्रवाई : एसडीएम
एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें खज्जियार में चलो चंबा सेल्फी प्वाइंट को तोड़ने की सूचना मिली है। सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस को मामले की जांच करने के आदेश दिए गए हैं।