{"_id":"65734b8041ddd9633f036da8","slug":"national-lok-adalat-will-be-held-in-chamba-today-chamba-news-c-88-1-ssml1004-13886-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा में आज लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा में आज लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
Fri, 08 Dec 2023 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल कौंडल ने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा।
आपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, एनआई एक्ट, धन वसूली के मामलों का सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। सड़क दुर्घटना क्लेम, श्रम विवाद के मामले, बिजली और पानी के बिल, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण के मामले, वेतन, भत्तों और सेवानिवृत्ति से संबंधित मामलों की सुनवाई कर निपटारा होगा। जो मामले न्यायालय में अब तक दायर नहीं हुए हैं, लोक अदालत में उन मामलों का भी निपटारा किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति शनिवार को लोक अदालत में प्रस्तुत हो सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा पीआर पहाड़िया करेंगे। इसके अलावा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंबा एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश सुभाष चंद्र भसीन की अध्यक्षता में लोक अदालत होगी। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एवं सिविल न्यायाधीश कर्म प्रताप सिंह ठाकुर, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश तीसा उमेश वर्मा लोक अदालत की अध्यक्षता करेंगे। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश डलहौजी सुमित ठाकुर लोक अदालत की अध्यक्षता करेंगे।
--