{"_id":"66ad141dce96641cf10d9408","slug":"nap-tightened-its-grip-on-street-vendors-without-permission-chamba-news-c-88-1-cmb1002-130275-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बिना अनुमति रेहड़ी लगाने वालों पर नप ने कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बिना अनुमति रेहड़ी लगाने वालों पर नप ने कसा शिकंजा
Fri, 02 Aug 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 02 Aug 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा मिंजर मेले के दौरान चौगान में लगी अवैध रेहड़ियों को हटाती नगर परिषद की टीम।संवाद
चंबा। चौगान नंबर एक में बिना अनुमति रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों पर नगर परिषद ने शिकंजा कस दिया है। लगभग 60 अवैध रेहड़ी धारकों को हटाया गया है। उन्हें हिदायत दी गई कि भविष्य में बिना अनुमति के रेहड़ी सजाई तो सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही चालान भी काटा जाएगा और पांच हजार रुपये तक वसूला जाएगा।
गौरतलब है कि चंबा चौगान में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सजे पंडाल के बाहर बिना अनुमति धारकों ने रेहड़ी सजा दी। ऐसे में बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहे लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही थी। नगर परिषद को इसकी सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद चौगान से अवैध रेहड़ी-फड़ी को हटाया गया। नगर परिषद के सेनेटरी सुपरवाइजर निखिल कुमार का कहना है कि चौगान नंबर एक में बिना अनुमति लगाई लगभग साठ रेहड़ी-फड़ी को हटाया गया है। भविष्य में अगर दोबारा वे रेहड़ी लगाते हैं तो सामान जब्त किया जाएगा और चालान भी काटा जाएगा।
--