फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Nap is not deterring from throwing garbage in Ravi

रावी में कूड़ा फेंकने से बाज नहीं आ रही नप

Fri, 16 Sep 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Nap is not deterring from throwing garbage in Ravi
चंबा। रावी नदी को दूषित करने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर परिषद चंबा को तीन नोटिस जारी किए हैं। नोटिसों के बावजूद जब नगर परिषद ने अपनी कारगुजारी को बंद नहीं किया तो बोर्ड ने इसकी रिपोर्ट बनाकर मेंबर सेक्रेट्री प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शिमला को भेज दी है।
विज्ञापन

अब वहां से जल्द ही नप के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। दो दिन पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने शीतला पुल के पास कूड़े की गाड़ी को रावी नदी में कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा था। जब इसकी छानबीन की गई तो यह गाड़ी नगर परिषद के ठेकेदार की पाई गई जो नप के तहत जमा होने वाले कूड़े को रावी नदी में ठिकाने लगा रही थी। इसको लेकर बोर्ड ने नप को नोटिस जारी करके कूड़े को नदी में न फेंकने की हिदायत जारी की। इसके अलावा सुल्तानपुर के पास रावी नदी के पास फेंके जा रहे कूड़े को लेकर भी बोर्ड ने नप को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

अभी हाल ही में कुरांह में रावी नदी में कूड़ा फेंकने की वीडियो वायरल हुई। इसको लेकर जब बोर्ड की टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो कुरांह के पास नदी में कूड़ा फेंका गया था इसके लिए भी बोर्ड ने नगर परिषद को नोटिस जारी कर दिया है। इतना ही नहीं, बोर्ड की तरफ से पहले भी रावी को प्रदूषित करने पर नप को 50,000 रुपये का जुर्माना ठोंका गया है लेकिन नप अपनी कारगुजारी से बाज नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि इसी माह नगर परिषद को तीन नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें साफ हिदायत दी गई है कि रावी नदी में किसी प्रकार का कूड़ा न फेंका जाए। इसके अलावा मेंबर सेक्रेट्री प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी इसकी रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed