{"_id":"649f0ffd3a4930446503c148","slug":"nap-chamba-house-tax-will-no-longer-be-charged-at-new-rates-pass-in-house-chamba-news-c-88-1-ssml1004-2232-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नई दरों पर अब नहीं वसूलेगी नप चंबा हाउस टेक्स, हाउस में पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नई दरों पर अब नहीं वसूलेगी नप चंबा हाउस टेक्स, हाउस में पास
Fri, 30 Jun 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 30 Jun 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शहरवासियों से अब नगर परिषद नई दरों पर गृह कर नहीं वसूलेगी। इतना ही नहीं, शहर के प्रत्येक घर का नगर परिषद नए सिरे से सर्वे करवाएगी। इसमें प्रत्येक शहरवासी के हस्ताक्षर भी लिए जाने का निर्णय लिया गया है। इसकी बाकायदा नगर परिषद की हाउस की बैठक में मुहर भी लग गई है। खैर अब नगर परिषद के हाउस में लिए गए निर्णयों को लेकर शहरी विकास विभाग निदेशालय और मुख्यमंत्री को भी इसके बारे में प्रति भेज कर नए सिरे से सर्वे करवाए जाने की अर्ज होगी। इतना ही नहीं चंबा के चौगान नंबर चार को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान व्यापारिक गतिविधि के लिए नीलाम नहीं किया जाएग। इसके बारे में जिला प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है। नगर परिषद की हाउस की बैठक में विकासात्मक कार्यों समेत कई अहम निर्णय भी लिए गए।
शहर के बाशिंदों की बुलंद आवाज को आखिरकार नगर परिषद के हाउस ने भी अमलीजामा पहना दिया। शुक्रवार को नगर परिषद की जनरल हाउस की बैठक हुई। नप अध्यक्ष नीलम नैयर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर में लगाए जाने वाले नए गृह कर को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में गृह कर को लेकर निर्धारित की गई नई दरों को रद्द कर कर नए सिरे से सर्वे करवाए जाने का फैसला हुआ। बैठक में निर्णय लिया गया कि नई दरों के तहत कोई भी गृह कर नहीं वसूला जाएगा। इस बाबत एक मत से प्रस्ताव पारित कर दिया गया। इसके अलावा बैठक में चौगान नंबर चार चिल्ड्रन पार्क में लगाए गए बच्चों के झूलों समेत अन्य कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कसाकड़ा वार्ड स्थित प्राकृतिक जलस्रोत की मरम्मत करवाने समेत वर्षाशालिका का जीर्णोद्धार करने को लेकर भी मंथन हुआ। इस अवसर पर नप कार्यकारी अध्यक्ष राखी कौशल, कनिष्ठ अभियंता संजीव शर्मा समेत नप अध्यक्ष नीलम नैयर, उपाध्यक्ष सीमा कश्यप सहित पार्षद निशा बडियाल, पुष्पा बडियाल, सीमा कुमारी, मेघना, देवेंद्र शर्मा, तीर्थ सिंह, उर्मिल शर्मा, करतार सिंह ठाकुर, भावना गुलाटी आदि मौजूद रहे।