फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Name of affected family removed from CM Disaster Relief Fund

Chamba News: सीएम आपदा राहत कोष से काट दिया प्रभावित परिवार का नाम

Sat, 10 Aug 2024 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 10 Aug 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Name of affected family removed from CM Disaster Relief Fund
चुराह (चंबा)। आपदा प्रभावित परिवार को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से मुआवजा नहीं मिलने का मामला सामने आया है। इसमें प्रभावित परिवार ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही राजस्व विभाग के खिलाफ उपायुक्त को भी अपना शिकायत पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले साल नौ जुलाई को कोहाल पंचायत के सोही गांव के ऊपर बादल फटने से लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा। इस त्रासदी में उनके घर को भी क्षति पहुंची। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी नुकसान को लेकर मुआयना किया। उस दौरान जब राजस्व विभाग की टीम मौके पर आई तो उन्हें भी अन्य प्रभावित परिवारों की तरह आर्थिक सहायता दी गई, लेकिन जब मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के तहत प्रभावितों को तीन लाख के चेक दिए जाने थे तो इसके लिए विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चुराह पहुंचे, जहां उन्हें चेक नहीं दिए गए।
विज्ञापन

तहसीलदार ने उन्हें चंबा में चेक देने की बात कही। जब चंबा में चेक देने की बारी आई तो उनका नाम सूची से गायब था। इसको लेकर उन्होंने उपायुक्त से शिकायत की है कि राजस्व विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों का चयन करने में गड़बड़ी की है। इसकी जांच के लिए उपायुक्त ने एसडीएम चुराह को निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम ने प्रभावित परिवारों के घरों का मुआयना करने के लिए दोबारा से निरीक्षण किया। अब यह टीम अपनी निरीक्षण रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेगी। उधर, एसडीएम चुराह शशि पाल शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने प्रभावित गांव का निरीक्षण किया है। टीम की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed