फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Nakrod-Chanju Road Blocked Due to Landslide; Rock Falls on JCB Engaged in Restoration Work, Operator Injured

Chamba News: भूस्खलन होने से नकरोड़-चांजू मार्ग बंद, बहाली में जुटी जेसीबी पर गिरा पत्थर, ऑपरेटर घायल

Mon, 13 Apr 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 13 Apr 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Nakrod-Chanju Road Blocked Due to Landslide; Rock Falls on JCB Engaged in Restoration Work, Operator Injured
चांजू पुल के पास पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा आने से थम गई वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन


दो पंचायतों का कटा संपर्क, सड़क बहाली का काम रोका, विभाग ले रहा स्थिति का जायजा

संवाद न्यूज एजेंसी

चुराह (चंबा)। चांजू पुल के पास पहाड़ी दरकने से टनों के हिसाब से मलबा और पत्थर आने से नकरोड़-चांजू मार्ग अवरुद्ध हो गया। इससे दो पंचायतों का संपर्क कट गया। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
दोपहर करीब 12 बजे पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची। मार्ग को बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। विभाग की मानें तो पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरे हैं। उधर, सड़क की बहाली के दौरान पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर जेसीबी पर आ गिरा। घटना में जेसीबी ऑपरेटर को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने ऑपरेटर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गनीमत रही कि हादसा बड़ा नहीं हुआ। घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल सड़क बहाली का कार्य रोक दिया गया है। संबंधित विभाग स्थिति का जायजा ले रहा है और सुरक्षित तरीके से कार्य दोबारा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। स्था
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह मार्ग ग्राम पंचायत देहरा और चांजू को जोड़ता है। इसके बंद होने से हजारों की आबादी की परेशानियां बढ़ गई हैं। दूसरी तरफ, मंगलवार को वैशाखी के अवसर पर काफी संख्या में स्थानीय लोग चांजू माता मंदिर में दर्शन करने के लिए जाते हैं। अब मार्ग बंद होने के कारण श्रद्धालुओं के लिए मंदिर तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है। स्थानीय लोगों में राज कुमार, अमित कुमार, सुरेश कुमार, राज कुमार, विपन कुमार, रमेश कुमार, सुनील कुमार, नेक राम और देस राज ने कहा कि मार्ग पर काफी भूस्खलन हुआ है। उन्होंने बताया कि वे हर साल वैशाखी के मौके पर दर्शन के लिए चांजू मंदिर जाते हैं मगर इस बार मार्ग बंद हो गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द इस मार्ग को बहाल किया जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि पहाड़ी से काफी ज्यादा भूस्खलन हुआ है। मार्ग को बहाल करने के मशीनरी लगा दी है। प्रयास किए जा रहे हैं कि शाम तक मार्ग बहाल हो जाए।




----------------
चुराह में सड़क बहाली के दौरान हादसा, जेसीबी पर गिरा पत्थर, ऑपरेटर घायल
चुराह में सड़क बहाली के दौरान हादसा, जेसीबी पर गिरा पत्थर, ऑपरेटर घायल


संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह चंबा। चुराह के बघेईगढ़-चांजू मार्ग पर सड़क बहाली कार्य के दौरान एक हादसा सामने आया है। मार्ग को खोलने के लिए चल रहे काम के दौरान अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर जेसीबी मशीन पर आ गिरा। इस घटना में जेसीबी ऑपरेटर को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ऑपरेटर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गनीमत रही कि हादसा बड़ा नहीं हुआ और किसी प्रकार की गंभीर चोट या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनज़र फिलहाल सड़क बहाली का कार्य रोक दिया गया है। संबंधित विभाग स्थिति का जायजा ले रहा है और सुरक्षित तरीके से कार्य दोबारा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पहाड़ी क्षेत्र में काम करते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। ताकि, भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed