फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Nagar Panchayat employees are angry over spreading false material, action sought

Chamba News: झूठी सामग्री प्रसारित करने पर नप के कर्मचारी लाल, मांगी कार्रवाई

Thu, 30 Oct 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 30 Oct 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat employees are angry over spreading false material, action sought
चंबा के डलहौजी में सोशल मीडिया पेज संचालक के ​खिलाफ एसडीएमडलहौजी को ज्ञापन सौंपते नप डलहौजी
डलहौजी (चंबा)। नगर परिषद डलहौजी के कर्मचारियों ने कनिष्ठ अभियंता संजीव प्रकाश की अगुवाई में एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज को एक ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने नगर परिषद के खिलाफ सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही झूठी और भ्रामक सूचनाओं के खिलाफ फेसबुक पेज संचालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि समाज सेवक नामक फेसबुक पेज पर एआई से निर्मित ऑडियो और वीडियो प्रसारित की जा रही हैं, जिनमें नगर परिषद डलहौजी के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि ऐसे झूठे आरोपों से उनकी सामाजिक छवि धूमिल हो रही है और मानसिक संतुलन पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस पेज के खिलाफ पहले ही पुलिस विभाग में प्राथमिकी दर्ज करवाई जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद फेसबुक पेज पर लगातार भ्रामक प्रचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल की दी चेतावनी
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस पेज के संचालकों के खिलाफ दो दिन के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो वे पेनडाउन हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान नगर परिषद के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। ज्ञापन की एक प्रति पुलिस उपमंडल अधिकारी डलहौजी को भी प्रेषित की गई है।
एसोसिएशन ने लिया कड़ा संज्ञान, सीएम को भेजा ज्ञापन
सोशल मीडिया के समाज सेवक पेज के खिलाफ वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी और कार्यकारी अधिकारी एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश ने भी भ्रामक प्रचार फैलाने के खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष बीआर नेगी ने इस बाबत प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा है, जिसमें डलहौजी नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ गलत तरीके से सोशल मीडिया में भ्रामक प्रचार फैलाने पर कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पे ऐसे झूठे प्रचार से अधिकारियों और स्टाफ का मनोबल गिरता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द सोशल मीडिया पे बने इस पेज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ऐसे असामाजिक तत्वों को उजागर करने का आग्रह किया है।

कड़ी कार्रवाई की जाए : कर्म चंद
नगर परिषद डलहौजी से सेवानिवृत्त कर्मचारी कर्म चंद ने भी डलहौजी के पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने समाज सेवक पेज पर मानसिक उत्पीड़न, मानहानि और आईटी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने शिकायत पत्र में कहा है कि इस पेज में झूठी और भ्रामक और बेबुनियाद प्रचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि अभी तक समाज सेवक पेज पर तीन एफ आई आर दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed