{"_id":"5de2a9f08ebc3e54914275ee","slug":"murder-case-in-chamba-sidkund-chamba-news-sml316065136","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने के बाद परिवार से मिलने जा रहे व्यक्ति का रास्ते में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने के बाद परिवार से मिलने जा रहे व्यक्ति का रास्ते में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। सिढ़कुंड क्षेत्र में घर से महज 100 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। ज्ञान चंद एनएच निर्माण के काम में सुल्तानपुर में रहता था और करीब एक महीने के घर जा रहा था। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गहरी चोटें पाई है।
पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं जांच के धर्मशाला से फोरेंसिक टीम को बुलाया है। विशेषज्ञों ने मौके से कपड़े और खून के सैंपल एकत्रित कर लिए हैं। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच के तहत आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
मृतक की पहचान ज्ञान चंद पुत्र चुमारू राम निवासी सिढ़कुड के रूप में हुई है। जोकि एनएच कार्य पर सुल्तानपुर में लगा था। वह सुल्तानपुर में ही किराये का मकान लेकर रहता था। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। जोकि घर में ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि ज्ञान चंद की पत्नी की तीन महीने पहले मौत हो चुकी है। रोजी रोटी कमाने के तलाश में वह घर से दूर रहता था। इस दौरान महीने में कभी कभार परिवार से मिलने घर आता था।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को वह सुल्तानपुर से एक महीने के बाद परिवार से मिलने गांव आ रहा था। मगर शनिवार को सुबह घर से महज 100 मीटर की दूरी पर रास्ते में उसका शव बरामद किया गया। शव को दोपहर के समय देखने के बाद ग्रामीणों ने फौन पुलिस को इसकी सूचना दी। चंबा से पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। इसके बाद डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।
देर शाम धर्मशाला से पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटा लिए हैं। शव का पोस्टमार्टम रविवार को मेडिकल कॉलेज चंबा में होगा। इसके बाद हत्या के इस मामले में कई खुलासे होंगे। वहीं हत्या की वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हालांकि अभी तक पुलिस हत्यारों के बारे में कोई खास सबूत नहीं जुटा पाई है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि सिढ़कुंड में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मौत के कारणों की जांच करने के लिए फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट के आने पर पुलिस आगामी कार्रवाई को अमल में लाएगी।