{"_id":"673b75377ab5666a090108ef","slug":"municipal-council-launched-cleanliness-campaign-all-wards-will-be-dazzling-chamba-news-c-88-1-cmb1002-137476-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नगर परिषद ने चलाया सफाई अभियान, सभी वार्ड होंगे चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नगर परिषद ने चलाया सफाई अभियान, सभी वार्ड होंगे चकाचक
Mon, 18 Nov 2024 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 18 Nov 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
चंबा के हरदासपुरा में सफाई अभियान के दौरान सफाई करते नगर परिषद के कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। नगर परिषद चंबा ने एक बार फिर से सफाई अभियान शुरू किया है। हर वार्ड को चकाचक करने के लिए सफाई कर्मचारी जुट गए हैं। सोमवार को हरदासपुरा वार्ड में सफाई कर्मियों ने यह अभियान चलाया है। यह अभियान नगर परिषद की निगरानी में किया जा रहा है।
नगर परिषद चंबा शहर को सुंदर बनाने के लिए बार-बार अभियान चला रही है। ताकि वार्डों में गंदगी न फैले। क्योंकि, हर दिन वार्डों से टनों के हिसाब से कचरा निकलता है। इसी के तहत फिर नगर परिषद ने अभियान शुरू किया है। नप का दावा है कि भविष्य में भी हर माह यह अभियान चलाया जाएगा। साथ ही लोगों को भी स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाएगा। नगर परिषद के तहत 11 वार्ड आते हैं। इसमें सुल्तानपुर, हरदासपुरा, कसाकड़ा, धड़ोग, चौगान, जुलाहकड़ी, चौंतड़ा, सुराड़ा, सपड़ी, जनसाली और हटनाला वार्ड शामिल हैं। इन सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर का कहना है कि शहर को सुंदर बनाने के लिए सफाई अभियान शुरू किया गया है। भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।