फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Municipal council and administration should take action against encroachment in the city

Chamba News: शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करे नगर परिषद और प्रशासन

Sun, 14 Dec 2025 06:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 14 Dec 2025 06:41 AM IST
विज्ञापन
Municipal council and administration should take action against encroachment in the city
बैठक के दौरान मौजूद डॉ आंबेडकर सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संघ के पदा​धिकारी। स्त्रोत संगठन।
चंबा। शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर डॉ. भीमराव आंबेडकर सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने रोष जताया है। साथ ही प्रशासन और नगर परिषद चंबा से मांग की है कि अतिक्रमण को लेकर नरम रवैया अपनाने के बजाय सख्त कार्रवाई की जाए ताकि शहर में लोगों की आवाजाही बेहतर हो सके। शनिवार को आयोजित बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने यह मुद्दा उठाया। बैठक की अध्यक्षता पदाधिकारी जितेंद्र सूर्या ने की। बैठक में समस्त पदाधिकारियों ने एकमत होकर कहा कि शहर में अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। दुकानदार दुकानों के बाहर सामन रख रहे हैं। यह मामला काफी गंभीर है। हालांकि नगर परिषद की ओर से इस मामले को लेकर कार्रवाई की जाती है लेकिन फिर हालात वैसे ही हो जाते हैं। उन्होंने नगर परिषद चंबा से मांग की है कि शहर में अतिक्रमणकारियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि विस सत्र के दौरान पेंशन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने विधानसभा का घेराव किया था। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने बैठक कर मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था मगर अभी तक बैठक के लिए निमंत्रण नहीं दिया गया है। पेंशनरों की कई मांगें लंबित हैं। महंगाई भत्ते सहित चिकित्सा बिलों का भुगतान लटका पड़ा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पेंशनरों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। बैठक में मनोहर लाल हितैषी, जितेंद्र चंद्रा, राकेश हितैषी, गुरवीत सिंह चंद्रा, जीत सिंह, अमर लाल अहीर, दीप कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed