{"_id":"0c984ad75cc1e1e99e621ee400179de5","slug":"mudrer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध्ा में संलिप्त थ्ाा मां का हत्यारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध्ा में संलिप्त थ्ाा मां का हत्यारा
ब्यूरो /अमर उजाला, हाोली, चंबा
Updated Sat, 23 Jan 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली में जिस नशेड़ी ने मां का कत्ल किया उसी मां ने कई बार उसे ममता की छांव दी थी। आरोपी चुनी लाल पर विभिन्न थानों में आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं और चोरी के एक मामले में वह छह महीने की कैद भी काट चुका है। चंबा में करीब दो साल पहले चामुंडा माता मंदिर में रात को चोरी की वारदात हुई थी। इस घटना में चौकीदार की सूझबूझ से एक आरोपी को पकड़ा गया था। बाद में उसकी पहचान चुनी लाल उर्फ कमल निवासी होली के रूप में हुई।
विज्ञापन
आरोपी की मां चमेली देवी ने ही घटना के दौरान उसकी जमानत दी थी। इसके बाद चुनी लाल पर केस चला और उसे सजा हो गई। सजा के दौरान भी मां लगातार होली से अपने बेटे को मिलने आती रही। करीब दो महीने पूर्व ही चुनी लाल की सजा खत्म हुइ। मां को उम्मीद थी कि उसका बेटा कभी न कभी बुरी संगत छोड़कर मेहनत मजदूरी करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जेल से छूटने के बाद आरोपी ने दोबारा मां के साथ बुरा बर्ताव शुरू कर दिया। इस दौरान उसने कुल्हाड़ी से अपनी मां पर वार भी किया, लेकिन मां चमेली देवी बच गई।
विज्ञापन
लोगों ने महिला को चुनी लाल से अलग रहने की भी सलाह दी थी, लेकिन ममता में अंधी चमेली देवी ने इस बात को अनुसना कर दिया। करीब एक हफ्ते पहले चमेली देवी पर चुनी लाल ने हमला किया था जिसकी शिकायत लेकर वह होली चौकी भी आई थी। इस घटना के एक हफ्ते बाद नशेड़ी चुनी लाल ने अपनी मां का कत्ल ही कर दिया। निर्ममता से की गई इस हत्या के बाद खून से सने कपड़ों में चुनी लाल बाजार भी पहुंच गया।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही मामले से जुड़े सभी तथ्य सामने आएंगे।