फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Movement of large vehicles banned on Pathankot-Chamba highway after landslide

Chamba News: भूस्खलन के बाद पठानकोट-चंबा हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक

Sat, 06 Apr 2024 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 06 Apr 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
Movement of large vehicles banned on Pathankot-Chamba highway after landslide
बग्गा रुंगड़ी नाला के पास हुआ भूस्खलन, विभाग के अगले आदेशों तक बंद रहेगी आवाजाही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भरमौर/चंबा। पठानकोट-चंबा नेशनल हाईवे पर बग्गा रुंगड़ी नाला के पास भूस्खलन हो रहा है। लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते विभाग ने मार्ग पर बड़ी गाड़ियों की आवाजाही अनिश्चितकाल काल के लिए बंद कर दी है।

किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना में जान-माल का नुकसान न हो, इसके लिए हाइवे प्रबंधन ने यह कदम उठाया है। हाइवे प्रबंधन के एसडीओ धर्मचंद शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सड़क खराब होने को लेकर विभाग ने इसकी सूचना डीसी चंबा पुलिस और संबंधित विभाग को भी दे दी है।
विज्ञापन


बग्गा रूंगडी नाला के समीप लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते सड़क काफी खराब हो गई है। यहां भारी वाहनों की आवाजाही किसी भी खतरे से कम नहीं है। विभाग में जब तक इस सड़क की मरम्मतज नहीं हो जाती है, तब तक बड़ी गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed